
VIDEO: गौशाला के लिए 8 से होगी भागवत, दिन में कथा, शाम को होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
सीकर. राजस्थान के सीकर जिले के दिनारपुरा गांव में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 8 मार्च से होगा। नंदिनी गौशाला के संवर्धन के लिए ईश्वर सृष्टि सेवा ट्रस्ट मुंबई की ओर से आयोजित कथा यज्ञ 15 मार्च तक चलेगा। जिसमें कथा वाचन काशी के प्रसिद्ध कथा वाचक श्याम शास्त्री द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर शनिवार को दिनारपुरा में प्रेसवार्ता का आयोजन हुआ। जिसमें ईश्वर सृष्टि सेवा प्रन्यास अध्यक्ष कमलेश पारीक ने बताया कि कृष्णा देवी अग्रवाल की यजमानी में आयोजित होने वाली भागवत कथा की शुरुआत आठ मार्च को सुबह 7.30 बजे शोभायात्रा से होगी। इसके बाद 14 मार्च तक दोपहर 3 से शाम 6.30 बजे तक नियमित कथा वाचन होगा। यज्ञ की पूर्णाहुति 15 मार्च को होगी। पारीक ने बताया कि उद्घाटन सत्र रैवासा पीठाधीश्वर राघवार्च महाराज, रामकृष्ण सेवा संस्थान त्र्यंबकेश्वर के स्वामी कण्ठानंद व जूनाजाल्याधाम सेपड़ के ओमनाथ महाराज के सानिध्य में होगा। जिसके अध्यक्ष भाविप राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमेश राठी व विशिष्ट अतिथि विधायक राजेन्द्र पारीक होंगे। सात दिवसीय समारोह में सारस्वत अतिथि के रूप में सूचना आयुक्त उदय माहुरकर, राजस्थान गौ सेवा समिति अध्यक्ष दिनेश गिरी महाराज, मुंबई के निसर्ग स्वास्थ्य संस्थान के सुनील लांबा , आईएएस अधिकारी संजय दीक्षित, गोबर पैथी विशेषज्ञ डा. शिव दर्शन मलिक व अजय याज्ञिक होंगे। वार्षिकोत्सव भागवत परिवार अध्यक्ष सुनिल सिंघल की अध्यक्षता तथा कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधराी व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती के अतिथ्य में होगा। कथावाचन के बाद शाम को 7.30 से रात 9.30 बजे तक चंग धमाल, गिंदड़, सुंदरकांड व कवि सम्मेलन सरीखे सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
शेखावाटी के लिए तैयार होगा मॉडल
इस दौरान पारीक ने नंदिनी गौसेवा, संवर्धन व अनुसंधान संस्थान के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां गौ सेवा के साथ प्राकृतिक चिकित्सा व ऋषि कृषि पर शोध कार्य होगा। जिसे भविष्य में पूरे शेखावाटी क्षेत्र में लागू किया जाएगा
Published on:
06 Mar 2022 05:31 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
