2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sikar: 215 करोड़ लागत से बने स्टेट हाईवे-06 पर 25 से ज्यादा खामियां, निर्माणकर्ता फर्म, RSRDC और टोल कम्पनी का काटा चालान

Deficiencies exposed on state Highway: सीकर। हाईवे पर वाहनों के चालान तो आपने सुने होंगे लेकिन इस बार स्टेट हाईवे पर खामियां मिलने पर हाईवे निर्माण करने वाली फर्म समेत अन्य का परिवहन विभाग ने चालान बनाया है। डूंगरगढ़- सरदारशहर- राजगढ़ स्टेट हाई-वे 06 पर चूरू के परिवहन निरीक्षक ने औचक निरीक्षण कर सड़क इंजीनियरिंग में खामियां बताते हुए निर्माणकर्ता फर्म सहित अन्य का चालान किया है।

2 min read
Google source verification
डूंगरगढ़- सरदारशहर- राजगढ़ स्टेट हाइवे-06 पर खामियां उजागर, पत्रिका फोटो

डूंगरगढ़- सरदारशहर- राजगढ़ स्टेट हाइवे-06 पर खामियां उजागर, पत्रिका फोटो

Deficiencies exposed on state Highway: सीकर। हाईवे पर वाहनों के चालान तो आपने सुने होंगे लेकिन इस बार स्टेट हाईवे पर खामियां मिलने पर हाईवे निर्माण करने वाली फर्म समेत अन्य का परिवहन विभाग ने चालान बनाया है। डूंगरगढ़- सरदारशहर- राजगढ़ स्टेट हाई-वे 06 पर चूरू के परिवहन निरीक्षक ने औचक निरीक्षण कर सड़क इंजीनियरिंग में खामियां बताते हुए निर्माणकर्ता फर्म सहित अन्य का चालान किया है। मार्ग पर 25 से अधिक कमियां मिलने पर कॉन्ट्रेक्टर फर्म राजेंद्रसिंह भामू इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड,आरएसआरडीसी व टोल कलेक्शन कंपनी केकेसी का चालान बनाया गया है।

215 करोड़ लागत से बनाया स्टेट हाई-वे 06

परिवहन निरीक्षक रोबिन सिंह ने बताया कि डूंगरगढ़- सरदारशहर- राजगढ़ स्टेट हाई-वे 06 का निरीक्षण किया। 133 किलोमीटर के इस स्टेट हाई-वे के धोलिया टोल प्लाजा पर एंबुलेंस, हाइड्राे क्रेन व हाई-वे पेट्रोलिंग वाहन नहीं मिले। वहीं घुमाव पर झाड़ियां व कीकर उगे मिले जो कि चालक की दृश्यता को कम कर देते हैं। गौरतलब है कि 215 करोड़ रुपए की लागत से यह स्टेट हाई-वे तैयार हुआ है। जिसका डिफेक्ट लाइबिलिटी पीरियड 30 जून 2020 से लेकर 29 जून 2026 तक है।

निरीक्षण में ये खामियां मिली

  • राजगढ़ फ्लाइओवर के नीचे ना तो कोनवेक्स ग्लास है और ना ही सांकेतिक बोर्ड
  • रोड के दोनों तरफ थर्मो प्लास्ट व्हाइट लाइन, रात्रि रिफ्लेक्टर भी नहीं
  • ददरेवा धाम का कोई सांकेतिक बोर्ड नहीं
  • तारानगर तक बीच में आने वाले घुमाव पर दोनों ओर झाड़ियां
  • घुमाव पर टर्न वाले साइन बोर्ड नहीं लगे हुए
  • गांवों के रोड जंक्शन की मार्किंग भी नहीं

फर्म को नोटिस दे दिया: प्रोजेक्ट डायरेक्टर

स्टेट हाई-वे 06 टोल पर हाइड्राे क्रेन, एंबुलेंस व पेट्रोलिंग वाहन रखने के नियम नहीं है। आपातकाल स्थिति में यह तीनों सुविधाएं संबंधित फर्म या टोल की ओर से उपलब्ध कराई जाती है। झाड़ियों की समय-समय पर कटाई की जाती है। डेढ़ महीने पहले ही फर्म को नोटिस जारी किया है। जबकि सांकेतिक बोर्ड व अन्य चीजें लगी हुई है। यदि हाई-वे नियम से नहीं बनाया तो
करीब साढ़े पांच साल स्टेट हाई-वे-06 कैसे चलता?

  • निखिल मिश्रा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, आरएसआरडीसी, चूरू

आरएसआरडीसी से नहीं मिले दस्तावेज: परिवहन निरीक्षक

सड़क निर्माण करने वाली फर्म, टोल कंपनी व आरएसआरडीसी को खामियों के लिए पंचनामा में पार्टी बनाया है। आरएसआरडीसी की ओर से अनुबंध व शर्त की कॉपी अभी तक नहीं मिली है। इसके बाद ही स्पष्ट होगा सीधे तौर पर जिम्मेदार कौन है ? रोबिन सिंह, परिवहन निरीक्षक, चूरू

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी :
https://bit.ly/4bg81fl

Story Loader