28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhairon Singh Shekhawat : इस बार वोट डालने से पहले पूर्व उप राष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत का यह VIDEO जरूर देख लें राजस्थान

23 अक्टूबर 1923 को जन्मे भैरोंसिंह शेखावत 15 मई 2010 का अलविदा कह गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 24 Oct 2018, 3:18 PM IST

भैंरो सिंह शेखावत को राजस्थान का शेर

Bhairon Singh Shekhawat

सीकर. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में वोट डालने में कुछ ही दिन बचे हैं। राजनीतिक पार्टियां अपना-अपना वोट बैंक मजबूत करने में जुटी हैं। वहीं राजस्थान की जनता भी चुनाव के महायज्ञ में अपने वोट की आहुति देने को बेताब है। 7 दिसम्बर 2018 को डाला गया मत ही प्रदेश के पांच साल का भविष्य तय करेगा। किस पार्टी को प्रदेश का नेतृत्व सौंपना है और किस उम्मीदवार को क्षेत्र का विधायक चुनना है।

Sikar में इन लोगों को चाहिए BJP की टिकट, मंत्री बाजिया की दूसरी पारी में अटका यह रोड़ा

यह सब तय करने से पहले भारत के पूर्व उप राष्ट्रपति रहे भैंरोसिंह शेखावत का यह वीडियो जरूर देख लेवें, जो राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के लिए बेहद प्रासांगिक है। भैरोंसिंह शेखावत राजस्थान के सीकर जिले के गांव खाचरियावास के रहने वाले थे। शेखावाटी के इस छोटे से गांव से भैरोंसिंह शेखावत न केवल राजस्थान के मुख्यमंत्री बल्कि देश के उप राष्ट्रपति बनने का सफर तय किया। भाजपा के दिग्गज नेता भैरोंसिंह शेखावत का आज जन्मदिन है। 23 अक्टूबर 1923 को जन्मे भैरोंसिंह शेखावत 15 मई 2010 का अलविदा कह गए।

भ्रष्टाचार पर चिताई चिंता


वीडियो काफी पुराना है। उपराष्ट्रपति बनने और फिर राजनीति से सन्यास लेने के बाद किसी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भैरोंसिंह शेखावत भ्रष्टाचार को लेकर चिंता जताते हुए कह रहे हैं कि लोगों को बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहने की वजह भ्रष्टाचार है। भ्रष्टाचार न केवल हम सबको बल्कि देश को खा गया है। इस दौरान भैरोंसिंह ने लोगों को यह भी नसीहत दी कि भ्रष्टाचार और जाति के आधार पर अगर किसी व्यक्ति को वोट देने वाले खुद ही अपनी कब्र खोदने जैसा काम करेंगे।

शेखावत स्मारक पर प्रार्थना सभा

सीकर जिले के खाचरियावास गांव में मंगलवार को पूर्व उपराष्ट्रपति भैरांेसिंह शेखावत की 95जयंती रेफरल अस्पताल के पास बने शेखावत स्मारक पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। शेखावत स्मारक पर लगी प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर प्रार्थना सभा का आयोजन भी किया गया। इस दौरान समाजसेवी चिरंजीलाल जी ने कहा कि बाबोसा अंतोदय योजना के जनक थे। इन्होंने देश व विदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान भी किया। इस दौरान भैरोंसिंह शेखावत अमर रहे के नारे भी लगाए गए। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्र के काफी संख्या में ग्रामीणजन शामिल रहे।