Big Marriage Fraud: राजस्थान के सीकर जिले के थोई थाना क्षेत्र में अजीबो गरीब ठगी का मामला सामने आया है, जहां शादी के नाम पर एक परिवार से 8 लाख रुपए की ठगी की गई। शादी से तीन दिन पहले दुल्हन और उसके परिजन अचानक गायब हो गए, जिससे लड़के का परिवार सदमे में आ गया। पुलिस ने इस मामले में अब खुलासा किया है। थोई थाना पुलिस ने इस मामले में एक साल से फरार चल रहे तीन आरोपियों को अलग.अलग स्थानों से दबिश देकर गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में मथुरा के दौलतपुरा निवासी श्रीपाल, भरतपुर के डीग निवासी सुंदर सिंह और रामगढ़ के खेड़ी निवासी रामचरण शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि यह लोग शादी के नाम पर सुनियोजित तरीके से ठगी करने वाले गिरोह का हिस्सा हैं।