9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शराबी जीजा के घर में साले ने की डेढ़ करोड़ की चोरी, कारण सुनकर पुलिस भी हुई हैरान

भाई ने ही अपनी बहन के खाटूश्यामजी स्थित घर से करीब डेढ़ करोड़ रुपए चुरा लिए थे। पुलिस ने तीनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया। जहां से तीनों दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Akshita Deora

Jun 27, 2024

खाटूश्यामजी कस्बे के हनुमानपुरा रोड पर 16 दिन पहले एक मकान से हुई डेढ करोड़ की चोरी के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को मंगलवार को पलिस ने गिरतार कर लिया है। पूर्व में रेनवाल में पकड़े गए एक आरोपी से पुलिस ने करीब 1.47 करोड़ रुपए बरामद कर लिए थे। वहीं पकड़े गए आरोपियों में से परिवादी के साले ने पुलिस पूछताछ में चौकाने वाला खुलासा किया है। पीड़ित के साले आरोपी विकास कुमार खटीक ने बयानों में बताया कि उसका जीजा शराबी है और बहन की देखभाल भी सही से नहीं करता है, ऐसे में वह ये रुपए चोरी कर बहन को देना चाहता था ताकि उसके बच्चों की अच्छी परवरिश हो सके।

भाई ने ही अपनी बहन के खाटूश्यामजी स्थित घर से करीब डेढ़ करोड़ रुपए चुरा लिए थे। पुलिस ने तीनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया। जहां से तीनों दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। खाटूश्यामजी थानाधिकारी राजाराम लेघा ने बताया कि बहन के घर से डेढ़ करोड़ रुपए लूट के मामले में बुधवार को पकड़े परिवादी के साले आरोपी विकास कुमार खटीक (22 साल) पुत्र तीर्थराम खटीक निवासी लुहारिया बास, वार्ड नं. 04 कुचामन सीटी डीडवाना- कुचामन, प्रकाश मेघवाल (21 साल) पुत्र रामकरण मेघवाल निवासी सफेड़ छोटी मकराना जिला डीडवाना कुचामन व दिनेश (20 साल) पुत्र गंगाराम कुमावत निवासी राहोरियों की कोठी पदमपुरा रोड कुचामन जिला डीडवाना कुचामन को गिरतार किया है।

यह भी पढ़ें : अगले 90 मिनट में झमाझम बारिश का डबल अलर्ट, इन जिलों के लिए आई चेतावनी, IMD ने दिया Orange Alert

बहन की देखभाल सही नहीं करते थे, इसलिए की चोरी

घटना वाले दिन ही बाइक से लूट की राशि लेकर जा रहे मनोज रैगर निवासी मीठड़ी नांवा सीटी जिला नागौर को 11 जून को रेनवाल पुलिस ने लूट के पैसों के साथ गिरतार कर लिया था। बाकि तीनों साथी वहां से फरार हो गए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों में से परिवादी के साले विकास कुमार खटीक ने बताया कि उसके जीजा शराबी हैं और वह उसकी बहन व उसके बच्चों की भी देखभाल सही से नहीं करते थे। वहीं हमें आशंका थी कि वे पैसों को बर्बाद नहीं कर दें, इसलिए हमने पैसे बहन के घर से उठा लिए थे। उन पैसों को हम मेरी बहन व उसके बच्चों के लिए ही काम में लेते। पुलिस ने बताया कि आरोपितों ने जो तरीका अपनाया वह कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है।

यह भी पढ़ें : राजस्थानवासियों को सबसे बड़ा तोहफा देने जा रहे सीएम भजनलाल, सीधे खाते में पहुंचेगी ये राशि

बहन के घर की चोरी

परिवादी बंशीलाल ने 11 जून को रिपोर्ट दर्ज करवाई कि घर पर जमीन के करीब डेढ करोड रुपए कमरे में बैग में रखकर गेहूं की टंकी में रख दिए थे। 9 जून को मेरी पत्नी व परिवार सहित मेरे ससुराल कुचामन सिटी जिला नागौर किसी कार्यक्रम में गए थे। पीड़ित के साले विकास पुत्र तीर्थराम खटीक निवासी कुचामन अपने 2-3 दोस्तों के साथ 10 जून की मध्यरात्रि कुचामन से खाटूश्यामजी आया और घर का ताला तोडकर 1.50 करोड रुपये चुराकर ले गया।