22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा प्रत्याशी ने किया हवन, फिर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद

सीकर.लोकसभा चुनाव के रण में मतदान होने के बाद भाजपा प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती भी रिलेक्स मूड में नजर आए। सुबह सांसद ने नियमित दिनचर्या के तहत हवन किया। इसके बाद पहले फोन से और फिर कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

Sachin Mathur

Apr 21, 2024

swami sumedhanand ji

swami sumedhanand ji

  • सीकर.लोकसभा चुनाव के रण में मतदान होने के बाद भाजपा प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती भी रिलेक्स मूड में नजर आए। सुबह सांसद ने नियमित दिनचर्या के तहत हवन किया। इसके बाद पहले फोन से और फिर कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव के अनुभवों को जमकर हंसी-ठिठोली भी की। कम मतदान प्रतिशत को भी भाजपा समर्थकों ने अपने पक्ष में बताया है। भाजपा जिला कार्यालय के साथ चुनावी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की देर शाम तक रंगत देखने को मिली। कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने कम मतदान के पीछे पांच वजह बताई है। वहीं शहरी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ने से सैकड़ों कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए।

अब दूसरे जिलों में जाएंगे प्रचार करने

राजस्थान में दूसरे चरण में भी लोकसभा चुनाव होने है। कार्यकर्ता अब दूसरे जिलों में जाकर प्रचार की रणनीति बनाने में जुटे है। कई पदाधिकारियों को संगठन की ओर से दूसरे जिलों में भेजा जा रहा है। वहीं कई कार्यकर्ता अपने हिसाब से प्रचार के लिए रविवार को रवाना होंगे।