19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा की शेखावाटी स्तरीय किसान रैली कल, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा के ‘घर’ से होगा सरकार का घेराव

सीकर. किसानों की कर्ज माफी सरीखा बड़ा वादा कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार को भाजपा ने अब किसानों के मुद्दे पर ही घेरने की तैयारी कर ली है।

less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

Sachin Mathur

Oct 16, 2022

भाजपा की शेखावाटी स्तरीय किसान रैली कल, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा के घर से सरकार को घेरेगी

भाजपा की शेखावाटी स्तरीय किसान रैली कल, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा के घर से सरकार को घेरेगी

सीकर. किसानों की कर्ज माफी सरीखा बड़ा वादा कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार को भाजपा ने अब किसानों के मुद्दे पर ही घेरने की तैयारी कर ली है। भाजपा सोमवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की गृह विधानसभा लक्ष्मणगढ़ में शेखावाटी स्तरीय किसान रैली आयोजित करेगी। जिसमें प्रदेश के किसानों के लिए बाजरे के न्यूनतम समर्थन मूल्य व अतिवृष्टि क्षेत्र में बर्बाद हुई फसलों की भरपाई को प्रमुख मुद्दा रखा गया है। स्टेडियम में सुबह 11.30 बजे शुरू होने वाली रैली को लेकर रविवार को सांसद कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए रैली की रूपरेखा रखी। चुतुर्वेदी ने कहा कि केंद्र सरकार किसान सम्मान निधी देने के साथ किसानों को उपज की डेढ गुना कीमत देने का वादा पूरा कर रही है।

पड़ौसी राज्य हरियाणा में भी पिछले साल बाजरे का समर्थन मूल्य 2250 व इस बार 2350 घोषित कर किसानों को राहत दी गई। पर राजस्थान में बाजरे का समर्थन मूल्य नहीं मिलने पर किसानों को बिचौलियों को बाजरा बेचकर 800 से एक हजार रुपये प्रति क्विंटल तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिसके चलते भाजपा ने सरकार के खिलाफ आंदोलन करना तय किया है। इस दौरान सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया, विधायक प्रेम सिंह बाजौर व रतन जलधारी, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी, महामंत्री भंवरलाल वर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष स्वदेश शर्मा भी मौजूद रहे।