
भाजपा सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक ने सीकर में की ये घोषणा कि कार्यकर्ताओं में भर गया जोश
सीकर.
भाजपा के सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय सह-संयोजक व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा है कि भाजपा ने संगठन पर्व सदस्यता अभियान की शुरूआत की है। सदस्यता अभियान के अंतर्गत सीकर जिले में ४ लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। चतुर्वेदी रविवार को राणी सती रोड स्थित जिलाध्यक्ष कार्यालय में प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि देशभर में छह जुलाई को श्यामा प्रसाद जी मुखर्जी की जयंती के दिन से सदस्यता अभियान को शुरू किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तय किया है कि प्रत्येक बूथ पर जाकर पार्टी के सदस्यता अभियान का काम करेंगे। समाज के प्रत्येक व्यक्ति, समुदाय को पार्टी को जोड़ते हुए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। कहा कि पर्यावरण की चुनौती को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी सहित आमजन से भी आह्वान किया है कि सर्वाधिक पौधरोपण कर वातावरण को स्वच्छ बनाएं। मोदी ने कहा है कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम पांच पौधे लगाएं। पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण का कार्य भी हाथ में लिया जाए। उन्होंने बताया कि कहा कि अभियानों को लेकर 16 जुलाई तक मंडलों की बैठकें होगी। 17 जुलाई को पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह सीकर आएंगे। आज की बैठक में सभी ने तय किया है कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 नए सदस्य बनाएंगे। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी, सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी व गोरधन वर्मा, लक्ष्मणगढ़ में पार्टी प्रत्याशी रहे दिनेश जोशी, मीडिया प्रमुख जितेंद्र माथुर सहित पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में की समीक्षा
सीकर, भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान को लेकर राष्ट्रीय सह संयोजक व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने राणी सती रोड स्थित जिलाध्यक्ष कार्यालय में सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक ली। जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी व गोरधन वर्मा, लक्ष्मणगढ़ में पार्टी प्रत्याशी रहे दिनेश जोशी मंचस्थ रहे। बैठक में अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी की ओर से जो लक्ष्य तय किया गया है सभी उसे जिम्मेदारी तय करें। चतुर्वेदी ने अभियान के प्रभारियों व संयोजकों से अब तक के कार्य की जानकारी ली। जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी ने जिले में प्रभारियों व संयोजकों के कार्यों की जानकारी दी। सदस्यता अभियान के जिला संयोजक व पूर्व विधायक गोरधन वर्मा ने जिले में की जानकारी दी। मीडिया प्रभारी जितेंद्र माथुर ने बताया कि समीक्षा बैठक में जिला महामंत्री नंदकिशोर सैनी, बलदेव सिंह खंडेला, भंवर प्रकाश शर्मा, सोहन बड़ोदिया, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार जोशी, बाबूलाल गुर्जर, दुर्गा हटवाल, रामनिवास सैनी, जिला मंत्री रमेश जलधारी, ओमप्रकाश बिजारणियां, परिसीमन के जिला संयोजक ईश्वर सिंह राठौड़, राजेश रोलन, मनोज बाटड़, नरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
अभियान के लिए सौंपी जिम्मेदारी
सीकर. भारतीय जनता पार्टी अजा मोर्चे की मीङ्क्षटग रविवार को जिला कार्यालय में हुई। इसमें पार्टी के सदस्यता अभियान, पौधरोपण, परिंडा अभियान सहित कई विषयों पर चर्चा कर कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई। मीटिंग में जिलाध्यक्ष निश्चय जीनगर, महामंत्री जितेंद्र चौहान, यशोवर्धन मेघवाल, संतोष खटीक, उपाध्यक्ष प्रमोद महरिया, बीरबल सिंह, भगवाना राम, पवन वाल्मीकि, सुनील नायक, सुभाष रोलण, मंडल अध्यक्ष पंकज दानोदिया, रविंद्र गहलोत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Published on:
15 Jul 2019 06:32 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
