17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेंगे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

खाटूश्यामजी में कार्यकर्ताओं, नेताओं, पदाधिकारियों के साथ करेंगे मुलाकात

2 min read
Google source verification
कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेंगे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेंगे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

सीकर. भाजपा आलाकमान कार्यकर्ताओं-नेताओं की नब्ज टटोलने के लिए फील्ड में उतरेंगे। सोमवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया खाटूश्यामजी में सीकर जिले के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक सोमवार को रींगस रोड स्थित द्वारिकेश धर्मशाला में होगी। चार सत्रों में होने वाली बैठक सुबह 11 बजे प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के मुख्य आतिथ्य व जिलाध्यक्ष इंदिरा चौधरी की अध्यक्षता में होगी। जिला महामंत्री भंवर लाल वर्मा ने बताया कि जिला कार्यसमिति की बैठक में जिला पदाधिकारी, सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, मोर्चा के जिलाध्यक्ष, प्रदेश के पदाधिकारी, सांसद, वर्तमान व पूर्व विधायक, जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, नगर पालिकाओं के चेयरमैन, नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष, मंडलों के प्रभारी व अध्यक्ष आदि भाग लेंगे। बैठक में संगठनात्मक व राजनीतिक प्रस्ताव रखकर उन पर चर्चा की जाएगी। जिला मीडिया प्रभारी जितेन्द्र माथुर ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का खाटू पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।


जान फूंकने की कवायद
विधानसभा चुनावों में अपने कमजोर प्रदर्शन से हताश भाजपा नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकने की कवायद की जा रही है। इसी सिलसिले में सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष खुद छोटे बड़े सभी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इधर, रामगढ़ शेखावाटी में पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा कार्यकत्र्ता रमेश जोशी को भाजपा जिला कार्यकारणी में शामिल करने पर भाजपाइयों ने जोशी का स्वागत किया। चला में में भाजपा मंडल संगठन पदाधिकारियों की बैठक मंडल प्रभारी मक्खन लाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें संगठन को मजबूत करने को लेकर गहनता से विचार मंथन हुआ। मंडल अध्यक्ष सुभाषचंद ने बताया कि बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को मंडल के विभिन्न क्रियाकलापों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर लोगों को ज्यादा से ज्यादा जोडऩे की बात पर बल दिया गया। प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुये संगठन की एकता को बनाये रखने के निर्देश दिये। इस दौरान पूर्व जिप सदस्य करणसिंह शेखावत नृसिंहपुरी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता गोपाल सैनी, बाबूलाल लालाका, रोहिताश सैनी डेहरा जोहड़ी, मांगीलाल कुमावत, कैलाश सामोता भगोठ, मदनलाल पालीवाल, महेन्द्र कुमार गुहाला, मांगीलाल चेची आदि अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।