
कई गुट दूर, चुनाव के हिसाब से टीम
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जिले की नई टीम बनाई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की सहमति से जिलाध्यक्ष पवन मोदी ने गुरुवार को जिला कार्यकारिणी में जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। नई टीम में युवाओं के साथ संगठन में लंबे अनुभव वालों को भी जगह दी गई है। जिलाध्यक्ष मोदी ने जिला उपाध्यक्ष के पद पर आठ, जिला महामंत्री के पद पर तीन व जिला मंत्री के पद पर नौ कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की है। जिलाध्यक्ष पवन मोदी ने बताया कि जिला उपाध्यक्ष के पद पर गोविंदराम सैनी, पूर्णमल गुर्जर, बाबूसिंह बाजौर, ऋतु पुजारी, बाबूलाल गुर्जर, सुरेश शर्मा, भागीरथ गोदारा व रामावतार बड़सरा की नियुक्ति की है। जिला महामंत्री के पद पर संजय सैनी, भंवरलाल वर्मा व डॉ. बलवंत सिंह चिराणा की नियुक्ति की है। जिला मंत्री के पद पर ओमप्रकाश बिजारणियां, जगदीश कुमावत, बरफीदेवी, रामसिंह पिपराली, राजेंद्र सिंह धीरजपुरा, सुमन वर्मा, गंगासहाय यादव, सुशीला हुड्डा व गोपाल लाटा की नियुक्ति की गई है।
अनुभव व यूथ का समन्वय...
भंवरलाल वर्मा पांचवीं बार महामंत्री, संजय सैनी युवा
भाजपा की नई कार्यकारिणी में सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ता भंवरलाल वर्मा है। वह 2009 में महेश शर्मा से लेकर हरिराम रणवा के साथ दो बार जिला मंत्री रह चुके है। वहीं यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के साथ एक बार और 2019 से लेकर 2023 तक इंदिरा चौधरी के साथ चार कार्यकाल पूरे करते हुए पांचवीं बार पवन मोदी ने भंवरलाल वर्मा को जिम्मेदारी दी है। वहीं युवा के तौर पर संजय सैनी को जगह मिली है। वह भाजयुमो में डॉ. कमल सिखवाल टीम में भी शामिल रह चुके है।
बड़ी सभाओं का जिम्मा, अब जिला मंत्री
शेखावाटी में भाजपा की कई बड़ी सभाओं की व्यवस्थाओं का जिम्मा संभाल चुके ओमप्रकाश बिजारणियां को भी जिला मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले वह जिला संयोजक युवा मोर्चा ,पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा, संगठन प्रभारी झुंझुनू व नागौर देहात सहित कई कार्यक्रमों में संयोजक की जिम्मेदारी संभाल चुके है।
कई गुट दूर, चुनाव के हिसाब से टीम
जिलाध्यक्ष की नई टीम में दो वरिष्ठ नेताओं के नजदीकी लोगों को सबसे ज्यादा जगह मिली है। वहीं एक गुट को पूरी तरह दूर कर दिया गया। लोकसभा सहित आगामी चुनावों को देखते हुए जातिगत समीकरण भी बनाए गए है।
Published on:
16 Feb 2024 01:26 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
