
खेतड़ी. कहने को भले उच्च शिक्षा देने के लिए भले बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हो लेकिन जब शिक्षा के मंदिरों में शिक्षा देने वाले व्याख्याता ही नहीं होंगे तो फिर उन्हें ज्ञान कहां से मिलेगा। जिले के खेतड़ी के महाविद्यालयों में पढऩे वाले युवाओं को इस समस्या से खासा जूझना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि यहां पर बीते 16 माह से प्राचार्य का पद भी खाली है लेकिन शिक्षा विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। 3026 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। इनमे भी आधे से अधिक संख्या 1649 छात्राएं है।
खेतड़ी के स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय में व्याख्याताओं कुल स्वीकृत 51 पद स्वीकृत है। इसमें व्याख्याताओं के 22 पद रिक्त चल रहे है। वहीं बीते 16 माह से महाविद्यालय कमान कार्यवाहक प्राचार्य के भरोसे चल रही है। इनमें तो कई विषय के व्याख्याता तो वर्षों से नहीं है। इस कारण यहां पढऩे वाले छात्र-छात्राओं का भविष्य दाव पर लगा हुआ है।
पहले कमी फिर भी प्रतिनियुक्ति
वही एक व्याख्याता को डीग,एक को मनोहर थाना व एक को नीमकाथाना कार्य व्यवस्था के लिए लगाया गया है।
किसके कितने पद रिक्त
यहां भूगोल विषय में स्वीकृत 6 पदों में से तीन रिक्त है,हिन्दी में चार में से दो रिक्त है, गृहविज्ञान के दोनो स्वीकृत पद रिक्त चल रहे है, राजनिति विज्ञान के तीन, संस्कृत के एक, लोक प्रशासन का एक,भौतिक विज्ञान के एक,रसायन विज्ञान के दो, वनस्पति विज्ञान के दो,प्राणी शास्त्र के दो, व्यवसायिक प्रशासन एक रिक्त पड़े है। इनमें कई विषय तो ऐसे है जिनमे एक भी व्याख्याता नहीं है। इनमें वनस्पति विज्ञान में 6 वर्षो से, लोक प्रशासन में दो वर्षो से, संस्कृत में 6 वर्षो से कोई भी व्याख्याता नहीं है। वहीं शारीरिक शिक्षक का पद गत 4 वर्षो से रिक्त पड़ा हुआ है। इसके अतिरिक्त बुक लिफ्टर एक, कनिष्ठ लिपिक दो,वरिष्ठ लिपिक एक, प्रयोगशाला सहायक तीन, पुस्तकालयध्यक्ष के पद रिक्त पड़े हुए है।
सता रही है परीक्षा की चिन्ता
छात्र-छात्राओं ने बताया कि पूरा सत्र निकल चुका है विश्वविद्यालय का परीक्षा टाइम टेबल भी आ गया है परन्तु व्याख्याताओं की कमी के कारण छात्रों को निजी व्याख्याताओ से ट्यूशन कर अपना कोर्स पूर्ण करना पड़ रहा है। वहीं निदेशालय ने तीन व्याख्याताओ को अन्य महाविद्यालयो में कार्य व्यवस्था के लिए लगा दिया। खेतड़ी महाविद्यालय के छात्र कोर्स पूर्ण नहीं होने से परेशान है।
Published on:
25 Feb 2018 04:33 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
