31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती, जगह-जगह हुए विभिन्न आयोजन

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वी जयंती जिलेभर में बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान शहर में अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vinod Singh Chouhan

•

Updated: 15 Apr 2018, 9:05 PM IST

br ambedkar on ambedkar jayanti 2018 celebrate in sikar district

सीकर.

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वी जयंती जिलेभर में बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान शहर में अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए।

पाटन
संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 127 वी जयंती इलाके में धूमधाम से मनाई गई। सोहनपुरा में डॉक्टर अंबेडकर सेवा दल संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल, डूंगा की नांगल सरपंच धोली देवी, जिला परिषद सदस्य कैलाश बोपिया के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए खंडेलवाल ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद डॉक्टर अंबेडकर ने जो मुकाम हासिल किया वह सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। हमें अपने जीवन में उनके आदर्शों को उतार कर उनका अनुसरण करना चाहिए। इस अवसर पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। वक्ताओं ने अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकेआदर्शों को व उनके बताए सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का आव्हान किया। बोपिया में भी डॉक्टर अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

दांतारामगढ़
दांतारामगढ़ में भी अनेक गांवो में बाबा साहेब की जयन्ती समारोह पूर्वक मनाई गई वहीं उपखण्ड स्तरीय समारोह यहां राजकीय सीनियर विद्यालय में हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ दशरथसिंह हिनूनियां थे वहीं अजा के जिलाध्यक्ष कैप्टन जयनारायण, गिरधारीलाल वर्मा, हजारीलाल सांखला,ओमप्रकाश ढ़ेनवाल, बिरदीचंद हल्दुनियां व अम्बेडकर संस्थान के भंवरलाल मीणा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश स्वामी, रतनलाल पाटनी, नन्दकिशोर कुमावत, मुमताज अली ठेकेदार, एडवोकेट योगेश शर्मा रतनलाल यादव, शंकरलाल मोहनपुरिया, मदनलाल काला आदि विशिष्ट अतिथि थे। इस मौके पर उपप्रधान बंसत कुमावत ने अजा जजा के विद्यार्थी के मैरिट में आने पर 21 हजार रूपए देने की घोषणा की। इस मौके पर शाम को बाबा साहेब की शोभायात्रा भी निकाली गई।

अजीतगढ़
कस्बे में डॉ. भीमराव अम्बेडकर मानव कल्याण संस्था के तत्वाधान में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 127 वी जयंती समारोह हुआ, समारोह की अध्यक्षता आशा देवी बुनकर ग्राम पंचायत अजीतगढ़ ने की समारोह के मुख्य अतिथि मंगलचंद मीना रहे,विशिष्ट अतिथि अनिल मीना प्रोफेसर दिल्ली यूनिवर्सिटी,पी.डी. परसोया,सन्दीप मीना,धन्ना लाल जी, अजीतगढ़ ह्यद्धश हिम्मत सिंह, एडवोकेट कमलकिशोर,मंजुलता परसोया, ओमप्रकाश कामरेड रहे, मंच संचालक धन्नालाल बुनकर वरिष्ठ अध्यापक ने किया इस मौके पर आए हुए वक्ताओं ने बाबा साहेब के बारे में उनके आदर्शों के बारे में बताया और उनके द्वारा बताए हुए मार्गो पर चलने को कहा अजीतगढ़ ह्यद्धश हिम्मत सिंह ने कहा कि बाबा साहब द्वारा लिखे हुए संविधान को हमे पढऩा चाहिए और उसी का अनुसरण करते हुए अपने हक लिए संघर्ष करते रहना चाहिए पी.डी. परसोया ने कहा कि हमे अम्बेडकर के जीवन को पढऩा चाहिए और उनके आदर्श अपने जीवन मे उतारने चाहिए बाबा साहेब ने जब अकेले ही कठिन संघर्ष करते हुए हमें अपने हक दिलाये तो हमे भी उन्हीं के द्वारा कडे संघर्ष और मेहनत करनी चाहिए।