
नेटवर्क रहित 44 गांवो सहित जिलेभर में बीएसएनएल देगा हाई स्पीड इंटरनेट के साथ नेटवर्क
मोबाइल क्रांति के बीच सीकर व नीमकाथाना के 44 गांव अब भी नेटवर्क को तरस रहे हैं। इन गांवो को चिन्हित कर बीएसएनएल ने अब यहां 4जी की भारतीय तकनीक पर आधारित नेटवर्क सुविधा देना तय किया है। जिसमें हाई स्पीड इंटरनेट सेवा का दावा किया जा रहा है। इसके लिए बीएसएनएल ने यहां प्राथमिकता से अपने टॉवर लगाना शुरू कर दिया है। तेज गति के इंटरनेट नेटवर्क का फायदा इन गांवों के अलावा भी पूरे जिले को मिलेगा। इसके लिए बाकी जगह भी 3जी के टॉवर को 4जी में बदला जा रहा है। अगले महीने से ही इस सुविधा का लाभ दोनों जिलेवासियों को मिलना शुरू हो जाएगा।
4जी की 203 साइट तय
बीएसएनएल ने सीकर व नीमकाथाना में 203 स्थानों पर 4जी टॉवर लगाना तय किया है। इनमें नेटवर्क रहित 44 गांवो को प्राथमिकता में रखा गया है। वहीं, जहां पहले से 3जी टॉवर है, उन्हें भी 4जी में अपग्रेड किया जा रहा है।
नेटवर्क रहित इन 44 गांवों को प्राथमिकता
सीकर में केसर नगर, डाब पनोरा, ढाणी सवाईराम, धोद में बल्लुपुरा, जस्सुपुरा, भवानीपुरा, माजीपुरा, खुर्दी, खंडेला में उदयपुरा, शोला/झुंपा, दुल्थाना, भोजपुर, करोई, दांतारामगढ़ में भवानीपुरा, सीतारामपुरा, पृथ्वीपुरा, नीमावास, मोतीपुरा, खीचड़ों की ढाणी, बुवाना/बूबना, रामगढ़ शेखावाटी के फदनपुरा, गोरिया छोटा, हरदयालपुरा,, फतेहपुर का बागरोडा, जलालसर, चुवास, लक्ष्मणगढ़ के खातीपुरा, ओलागढ़, माधोपुरा, सांवली, ढाणी टीबा, भुजिया की नाउ, अंतरोली तथा नेछवा की मीलों की ढाणी में 4जी टॉवर प्राथमिकता से लगेंगे। वहीं, नीमकाथाना में बासड़ी खुर्द व किशोरपुरा, रींगस की नेहरों की ढाणी-भानीपुरा, पाटन का दलपतपुरा व करजो व श्रीमाधोपुर के खिरोटी का चयन 4जी टॉवर के लिए प्राथमिकता से किया गया है।
2.57 लाख कनेक्शन
सीकर व नीमकाथाना में बीएसएनएल प्री-पेड व पोस्टपेड के फिलहाल 2 लाख 57 हजार 956 कनेक्शन है। जिनमें 257095 प्री-पेड व 861 पोस्टपेड कनेक्शन शामिल है। ये आंकड़ा जिले में सिम के बेचान के आधार पर है। 4जी की स्पीड से बीएसएनएल को कनेक्शन बढऩे की उम्मीद है।
इनका कहना है:-
नेटवर्क रहित 44 गांवो सहित सीकर व नीमकाथाना में बीएसएनएल की 4जी की सुविधा के लिए टॉवर लगाए जा रहे हैं। अगले महीने से उपभोक्ताओं को भारतीय तकनीक पर आधारित नेटवर्क व हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगा।
एचआर डूडी, एजीएम, बीएसएनएल कार्यालय, सीकर।
Published on:
05 Feb 2024 12:10 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
