
Video: आग से भैंस व बछड़े की जलने से मौत
मावण्डा. ग्राम मावण्डा कलां स्थित बालाजी नगर के निकट कोठी की ढाणी में सोमवार को आग लगने से एक भैंस व गाय का बछड़ा जलकर मर गया। ओमप्रकाश सैनी ने बताया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से उसके घर में लगी आग से कुछ ही देर में उनके पशु व खेतों में पानी देने के लिए रखे पाइप व अन्य वस्तुएं जल गई । सैनी के अनुसार उसकी गाय को आग से निकालकर गांव वालों व परिवार वालों ने बचा लिया। गाय के बचाते समय उसके लड़के विशाल का एक हाथ भी जल गया है। पशु चिकित्सक व अन्य लोग मौके पर पहुंचे । मेडिकल रिपोर्ट के बाद भैंस को जेसीबी से दूर ले जाकर जमीन में दफना दिया गया। जयपुर संभागीय आयुक्त अंतर सिंह नेहरा ने बताया कि आगजनी की घटना पर प्रशासन मूस्तैदी से कार्य कर रहा है साथ ही नीमकाथाना तहसीलदार को निर्देश दिए गए हैं कि वे पब्लिक के फोन काल को रिसीव करें।
Published on:
23 May 2023 11:20 am
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
