5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हर्ष पर्वत पर फिर हादसा, 50 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी कार, पेड़ पर अटकने से बची जान

Accident at Harsh Mountain : हर्ष पहाड़ी पर शिव मंदिर में दर्शन व घूमने के लिए युवकों की गाड़ी नीचे उतरते अनियंत्रित होकर पलट गई। गाडी के पलटने की सूचना पर हर्ष गांव से युवक पहुंचे।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Naveen Parmuwal

Aug 23, 2019

हर्ष पर्वत पर फिर हादसा, 50 फीट नीचे गहरी खाई जा गिरी कार, पेड़ पर अटकने से बची जान

हर्ष पर्वत पर फिर हादसा, 50 फीट नीचे गहरी खाई जा गिरी कार, पेड़ पर अटकने से बची जान

सीकर.
Accident at Harsh Mountain : हर्ष पहाड़ी पर शिव मंदिर में दर्शन व घूमने के लिए युवकों की गाड़ी नीचे उतरते अनियंत्रित होकर पलट गई। गाडी के पलटने की सूचना पर हर्ष गांव से युवक पहुंचे। उन्होंने दोनों युवकों को गाड़ी से निकाल कर अस्पताल भिजवया। युवक सीकर के ही रहने वाले थे। दोनों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। गाड़ी पलटने की सूचना मिलने पर सदर थाने से एसआई गिरधारी पुलिस जाप्ते के साथ पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त गाड़ी को सही करवाया।

Read More :

पिता ने मना किया तो मां ने 50 हजार का कर्जा लेकर बेटे को मुंबई भेजा, अब 'डांस दीवाने 2' में बिखेरेगा जलवा

किसी की ओर रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई। जानकारी के अनुसार सुबह मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस लौटते समय अनियंत्रित होकर गाड़ी पहाड़ी से 50 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी पेड़ में अटक गई जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। कार सवार दो लोगों को मामूली चोटें आई। सूचना मिलते ही आस पास लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। जिन्हें सीकर के एसके अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गाड़ी को के्रन की सहायता से खाई से बाहर निकाला जा सका।

Read More :

जन्मदिन मनाने आए तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत के दूसरे दिन दिखा खौफनाक मंजर

तीन की पहले भी हो चुकी है मौत, फिर भी नहीं लिया सबक
हर्ष पर्वत पर इसी साल एक हादसे में तीन लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। फिर भी किसी तरह का कोई सबक नहीं लिया। बता दें कि 15 जून को दोस्तों के साथ पार्टी मनाने आए युवकों की कार अनियंत्रित होकर 600 फीट गहरी खाई में जा गिरी थी। हादस में तीन की मौत जबकि तीन घायल हो गए थे।

Read More :

VIDEO - 600 फिट पहाड़ी से नीचे गिरी कार से लोगों को बचाने के लिए ग्रामीणों ने टॉर्च की रोशनी में बनाई मानव श्रृंखला, तीन बचे- तीन की मौत