
जीणमाता. शक्तिपीठ जीणधाम का लक्खी मेला रविवार को घट स्थापना के साथ ही शुरू हो जाएगा। नवरात्र के प्रथम दिन काठमांडू के फूलों व कोलकात्ता की पोशाक से माता का विशेष शृंगार किया जाएगा। दिल्ली सोनीपत के भक्त माता का शृंगार करेंगे। श्री जीणमाता मंदिर ट्रस्ट के महेन्द्र पुजारी, बंशीधर पुजारी, किशन पुजारी, जुगल पुजारी व भगवान ङ्क्षसह चौहान ने बताया कि मदिर में सुबह 10.15 बजे घट स्थापना होगी जिसके बाद मेले का औपचारिक शुभारंभ हो जाएगा। मंदिर में दिव्यांग, वृद्ध व बीमार यात्रियों के लिए नि:शुल्क वाहन की व्यवस्था भी की जाएगी।
आज होगा मां भगवती का 24वां विशाल जागरण
नीमकाथाना. शहर के रामलीला मैदान में स्थित राजकीय विद्यालय नंबर 4 में रविवार को मां भगवती का विशाल जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम नवरात्रा स्थापना के उपलक्ष में मारुति मित्र मंडल की ओर से 24 वर्ष से लगातार किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पदाधिकारी शनिवार को दिनभर जुटे रहें। अध्यक्ष अमरचंद मोदी व श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि दोपहर 12.30 बजे डांगी कॉलोनी में स्थित मां वैष्णो दरबार से मां भवानी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। रात 8.15 बजे माता की ज्योत लेकर भजन संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।
गाय बचेगी तो विश्व बचेगा
रामगढ़ शेखावाटी. हल्दीघाटी के संत परमहंस महाराज ने कहा कि गाय बचेगी तो विश्व बचेगा। विश्व में गाय ही ऐसा जीव है जिसका प्रत्येक वस्तु मल अमृत के समान होता है। उक्त विचार आज शनिवार को अग्रवाल भवन में आयोजित गो कथा में संत परमहस महाराज ने कहे। महाराज ने कहा कि सनातन ग्रंथों में इसी कारण गाय को मां का रूप बताया गया है। उन्होंने गाय के दुध-दही,गोमुत्र सहित अन्य का विभिन्न असाध्य रोगों में उपचार के प्रयोग के बारे में जानकारी दी। महाराज ने कहा कि जिस घर मे गाय रहती है। उस घर में देवता का वास बताया। यात्रा से पूर्व हल्दीघाटी से सम्पूर्ण भारत गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना के लिये निकाली जा रही पदयात्रा का कस्बे में पहुंचने पर नागरिकों की ओर से स्वागत किया गया। नागरिकों ने गो माता की पूजा अर्चना कर गो पदयात्रा का स्वागत किया । स्वागत के बाद सैकड़ों महिलाओं ने मंगलकलश जुलूस शोभयात्रा के साथ गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा को कथा स्थल अग्रसेन भवन तक पहुंचाया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण गौशाला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सराफ,मंत्री सत्यनारायण काछवाल, सर्वव्यापी ब्राह्मण महासंघ अध्यक्ष मनोज छापोलिया,रामगढ़ विकास युवा मंच अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा,श्याम मित्र मंडल अध्यक्ष सुबोध लूण्डिया,पवन बजाज,राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनीष तोगास,बजरंग दल फतेहपुर प्रंखण्ड संयोजक पवन रूथला सहित गणमान्य मौजूद थे।
Published on:
18 Mar 2018 09:19 am
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
