11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Changemaker Sikar LIVE : चेंजमेकर महाभियान के तहत महिलाएं भी बनेंगी बदलाव की नायक

Changemaker Sikar : राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर महाभियान के तहत सीकर जिले में गुरुवार को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बैठकें हो रही हैं।

4 min read
Google source verification
Changemaker SIkar

Changemaker

सीकर.

राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर अभियान के तहत गुरुवार को जिले की आठों विधानसभा क्षेत्रों में तीन-तीन बैठकों का आयोजन हुआ। इस दौरान नारी शक्ति ने राजनीति में पदार्पण के साथ बदलाव की हुंकार भरी। विद्याश्रम स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में एडवोकेट इन्द्रा चौधरी गिठाला ने कहा कि जिस तरह व्यक्ति का आचरण स्वच्छ होना चाहिए, उसी तरह राजनीति भी स्चच्छ होनी चाहिए। पूर्व विधायक राजकुमारी शर्मा ने कहा कि राजस्थान पत्रिका की पहल को सराहा।

उन्होंने कहा कि राजनीति से भ्रष्टाचारियों को भगाना होगा। अंजू ठकराल ने कहा कि राजनीति में अच्छे लोग आएंगे तो निश्चित तौर पर देश और प्रदेश का विकास होगा। कार्यक्रम संयोजक मंजू लाटा व डॉ. सम्पति मिश्रा ने कहा कि देश में प्रमुख नीतियों का निर्धारण राजनेता करते हैं। ऐसे में नीति निर्धारण के इस सिस्टम में महिलाओं का प्रवेश करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमने काफी संघर्ष कर राजनीति में भी आरक्षण लिया। लेकिन अब इसका फायदा भी लेना होगा।

वहीं भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता शर्मा ने कहा कि जन्म से कोई राजनेता नहीं होता है। इस दौरान उन्होंने राजनीति में प्रवेश और संघर्ष की कहानी बताई। प्रमिला पारीक ने कहा कि भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए राजनीति में भी बदलाव होना चाहिए। छात्र नेत्री पूजा शेखावत ने कहा कि राजनीति महिलाएं आ तो रही है, लेकिन फैसले की कमान अभी भी पुरुषों के हाथ में है।

इसका महिलाओं को विरोध करना चाहिए। सुनीता पाण्डे ने कहा कि दलगत राजनीति, शैक्षणिक योग्यता को ध्यान रखा जाना चाहिए। एडवोकेट चांदनी जैन ने कहा कि राजनीति से वंशवाद खत्म होना चाहिए। लीलावती शर्मा ने कहा कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कोई नहीं आएंगा, खुद महिलाओं को महिलाओं का सहयोग करना होगा।

माया शर्मा ने कहा कि महिलाएं लीडरशिप के मामले में काफी आगे है। मोनिका सिंह ने कहा कि सभी की जिम्मेदारी बनती है हम कुछ समाज के बारे में भी सोचे। उर्मिला शर्मा ने कहा कि राजनीति में माहौल ठीक होगा तो महिलाएं निश्चित तौर पर आगे आएंगी। सामाजिक कार्यकर्ता प्रमिला सिंह ने कहा कि राजनीति से महिलाएं घबराती है, लेकिन डरने के बजाय इस समुन्दर में उतरना होगा। सीमा मिश्रा ने कहा कि राजनीति में जो महिलाएं गई है उन्होंने खुद अपनी पहचान बनाई है।

ब्रांड एम्बेसेडर शिवानी शर्मा ने कहा कि समाज की प्रमुख महिलाओं की जिम्मेदारी बनती है कि वह युवाओं को राजनीति में जाने के लिए प्रेरित करें। आंगनबाड़ी यूनियन की चन्द्रावंती दुल्लड़ ने कहा कि राजनीति में भ्रष्टाचार व परिवारवाद बढ़ा है, इसको खत्म करने की आवश्यकता है। पूनम सिंह ने कहा कि महिला जनप्रतिनिधियों का खुलकर सहयोग करना चाहिए। इस दौरान ममता चौधरी ने कहा कि राजनीति में अच्छे लोगों को आन चाहिए। इस दौरान मीनू शर्मा, भावना, सुमन पारीक, कमलेश, मधुमति कुमावत, सुधा तोषनीवाल, भंवरी खोखर, एडवोकेट रंजिता सोनी, संजू बालाण, ज्योति शर्मा व सरिता डोकवाल सहित अन्य मौजूद रही।


यहां भी लिया संकल्प

चेंजमेकर अभियान के तहत सीकर विधानसभा में दूसरा कार्यक्रम फतेहपुर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण केन्द्र में हुआ। यहां कॉर्डिनेटर चांदनी शर्मा ने महिलाओं को शपथ दिलाई। वक्ताओं ने कहा कि राजनीति में महिलाओं को आना होगा।


पिपराली में भी लिया संकल्पइस दौरान उप सरपंच मीना देवी, संतोष देवी, सरोज देवी, बबीता देवी, पप्पीदेवी, शारदा देवी, मणी देवी, रजनी देवी, कौशल्या, सुमन व सरिता सहित अन्य मौजूद रही।

बैठकें व स्थान

- विधानसभा क्षेत्र- सीकर

- प्रथम बैठक- सीकर
- स्थान - विद्याश्रम स्कूल, पोलोग्राउण्ड, सीकर
- द्वितीय बैठक- सीकर
- तृतीय बैठक- पिपराली

Changemaker Sikar LIVE- 1

- विधानसभा क्षेत्र- नीमकाथाना

- प्रथम बैठक- नीमकाथाना
- स्थान - चाणक्य इंस्टीट्यूट, नीमकाथाना
- समन्वयक - सीमा मित्तल
- द्वितीय बैठक- पाटन
- स्थान - प्रगति बाल मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, पाटन
- समन्वयक - किरण देवी
- तृतीय बैठक- टोडा
- स्थान - शिव मंदिर, टोडा
- समन्वयक - रीना देवी शर्मा

- विधानसभा क्षेत्र- धोद

- प्रथम बैठक- धोद
- स्थान - जैन मंदिर, धोद
- समन्वयक - किरण
- द्वितीय बैठक- लोसल
- स्थान - फोक्स क्लासेज, लोसल
- समन्वयक - दूर्गादेवी
- तृतीय बैठक- खूड़
- स्थान - एस एच एस मेमोरियल स्कूल, खूड़
- समन्वयक - संतरा भिचर

Changemaker Sikar LIVE - 2


- विधानसभा क्षेत्र- लक्ष्मणगढ़

- प्रथम बैठक- लक्ष्मणगढ़
- स्थान - बगडिय़ा बाल विद्या निकेतन, लक्ष्मणगढ़
- समन्वयक - श्रीमति अर्चना पुरोहित
- द्वितीय बैठक- लक्ष्मणगढ़
- स्थान - भातरा कॉम्पलेक्स, लक्ष्मणगढ़
- समन्वयक - सीमा दायमा
- तृतीय बैठक- नेछवा
- स्थान - नव दूर्गा मंदिर, नेछवा
- समन्वयक - डॉ. मालती शर्मा

- विधानसभा क्षेत्र- दांतारामगढ़

- प्रथम बैठक- दांतारामगढ़
- स्थान - सीनियर माध्यमिक विद्यालय, दांतारामगढ़
- समन्वयक - श्रीमति शशि विभा, सीडीपीओ, दांतारामगढ़
- द्वितीय बैठक- पलसाना
- स्थान - ग्राम सेवा सहकारी समिति, पलसाना
- समन्वयक - राजधानी अरोड़ा, प्रधानाचार्य, सीनियर माध्यमिक विद्यालय
- तृतीय बैठक- खाटूश्यामजी
- स्थान - ग्राम सहकारी समिति सभागार, खाटूश्यामजी
- समन्वयक - विनीता शर्मा, अध्यापिका, रा. उ. प्रा. विद्यालय, खाटूश्यामजी

Changemaker Sikar LIVE - 3


- विधानसभा क्षेत्र- श्रीमाधोपुर

- प्रथम बैठक- श्रीमाधोपुर
- स्थान - विनायक क्लासेज
- समन्वयक - श्रीमति माया शर्मा
- द्वितीय बैठक- श्रीमाधोपुर
- स्थान - कार्यालय श्री श्याम सेवा समिति
- समन्वयक - श्रीमति पुष्पा जोशी
- तृतीय बैठक- नांगल
- स्थान - ग्राम सभागार
- समन्वयक - संतोष व्यास

- विधानसभा क्षेत्र- खण्डेला

- प्रथम बैठक- कोटड़ी लुहारवास
- स्थान - पुराना पंचायत भवन
- द्वितीय बैठक- रींगस
- स्थान - केबीएफ कम्प्यूटर सेन्टर, रींगस
- तृतीय बैठक- बावड़ी
- स्थान - राजकीय उत्कृष्ट बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय

- विधानसभा क्षेत्र- फतेहपुर

- प्रथम बैठक- फतेहपुर
- द्वितीय बैठक- रोलसाहबसर
- तृतीय बैठक- रामगढ़ शेखावाटी

महिलाओं ने राजनीति में बदलाव के लिए लिया संकल्प

टोडा. गांव में पत्रिका के चेंजमेकर्स बदलाव के नायक महाभियान के लिए महिलाओं ने बैठक का आयोजन किया। बैठक में समन्वयक दीपा सारस्वत ने कहा कि महिलाओं के बिना राजनीति अधूरी है। वर्तमान राजनीति गंदी हो चुकी है। राजनीति में बदलाव के लिए महिलाओं को आगे आना होना।

राजनीति को स्वच्छ करने के लिए महिलाओं ने संकल्प लिया। इसके बाद मोबाइल के माध्यम से चेंजमेकर्स साइट व ऐप का प्रदर्शन किया। इस दौरान संगम शर्मा, रिंकू टेलर, सदा कंवर, मोनिक सोनी, संतोष कंवर, शकुंतला कंवर, अर्चना जोशी, सन्तरा देवी, मंजू, देवी, पांची देवी, बसंती देवी, गीता देवी सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।