बिजली बिल बढ़ोतरी के मामले में किसानों का गुस्सा गुरुवार को सड़क पर आ गया। माकपा के आह्मन पर गुरुवार को जयपुर रोड स्थित कृषि उपज मंडी में किसानों की महापंचायत हुई। इसमें पूर्व विधायक व किसान नेता ने कहा कि भाजपा ने सुराज संकल्प यात्रा के दौरान किसानों व बेरोजगरों से खूब वादे किए। लेकिन अभी तक एक भी वादा जनता को राहत नहीं दे सका। उल्टा सरकार ने बिजली की दरों में बढ़ोतरी कर दी। इस कारण किसान बर्बाद हो रहा है।