1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#EXCLUSIVE: कमांडो खुशी और हर्ष बचाएंगे मलेरिया से, प्रदेश में चिकित्सा विभाग की नई पहल…

बदलते मौसम के साथ मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया व स्वाइन फ्लू जैसी गंभीर बीमारियों के निदान के लिए चिकित्सा विभाग ने प्रदेश में नई पहल की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

dinesh rathore

•

Updated: 30 Jul 2017, 3:45 PM IST

बदलते मौसम के साथ मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया व स्वाइन फ्लू जैसी गंभीर बीमारियों के निदान के लिए चिकित्सा विभाग ने प्रदेश में नई पहल की है। अब चिकित्सा विभाग के आईडियल कमांडो खुशी व कंमाडो हर्ष के पोस्टर स्कूलों में बच्चों को मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताएंगे। इसके लिए चिकित्सा विभाग ने सभी सीएमएचओ को पत्र लिखकर सभी स्कूलो में पोस्टर वितरण के आदेश जारी किए हैं।

Must read:

500 कर्मचारियों की नौकरी पर चली सरकारी कैंची, पद समाप्त करने के दिए निर्देश...

क्या हैं कमांडो

चिकित्सा विभाग की ओर से जारी मौसमी बीमारी के पोस्टर में एक बच्चा हाथ में वाइपर व बाल्टी लेकर मौसमी बीमारी से बचाव व साफ सफाई का संदेश देकर घर का कमांडो हर्ष बना हुआ है।

Must read:

सीकर शहर में चल रहा था सट्टे का बड़ा कारोबार, देर रात पुलिस ने छापा मारा तो सामने आई हकीकत...

03 से 14 दिन में पनपता है मलेरिया

डेंगू मच्छरों के काटने से शरीर में इस बीमारी का संक्रमण तीन से 14 दिनों में पनपता है। खतरनाक मच्छर डेंगू व मलेरिया जैसे रोगों के संवाहक होते हैं। विशेषकर बारिश के मौसम में मच्छरों के चलते इन बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। डेंगू मच्छर उष्ण व सब उष्ण जलवायु वाले क्षेत्रों में पाए जाते हैं। मादा मच्छर इन बीमारियों के वाहक माने जाते हैं।