16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिलाध्यक्ष के लिए गुटों में बंटी कांग्रेस

जिले के नेताओं में नहीं बन पाई सहमति प्रदेश में जल्द जारी हो सकती है 19 जिलाध्यक्षों की सूची कई जिलों में युवा चेहरों को मिल सकती है तरजीह

2 min read
Google source verification
sikar news

सीकर. प्रदेश में चुनावी वर्ष की शुरूआत के साथ संगठन पर काबिज होने के लिए जिले के पुराने नेताओं ने जोड़-तोड़ बैठाना शुरू कर दिया हैं। सीकर जिलाध्यक्ष की दौड़ में गुटों में बंटी कांग्रेस के जनप्रतिनिधि अपने चेहेते को इस पद पर बैठा कर अपना वर्चस्व कायम करना चाह रहे है। ऐसे में कांग्रेस की यह गुटबाजी अब जगजाहिर भी हो गई है। सूत्रों की मानें तो कांगे्रस आलाकमान की ओर से प्रदेश में 19 से अधिक जिलाध्यक्षों को बदला जाएगा। जिसमें सीकर जिलाध्यक्ष भी शामिल है। ऐसे में यह भी संभावना है कि युवाओं को तरजीह मिलने के कारण किसी चौकाने वाले युवा नाम की जिलाध्यक्ष के लिए घोषणा हो सकती है। दिल्ली में हाल में हुई बैठक में जिले के नेताओं ने जिलाध्यक्ष के दावेदारों के नाम कांग्रेस आलाकमान को सौंप दिए हैं। ऐसे में बताया जा रहा है कि सबसे पहले ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी की जाएगी। पहली सूची में करीब 400 से अधिक ब्लॉक अध्यक्ष की घोषणा होगी। इसके बाद जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा होगी।

अलग-अलग गुटों ने सौंपे नाम

सीकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए लम्बे समय दो गुटों में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। पार्टी के दावेदारों के एक गुट में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष से लेकर पूर्व मंत्री शामिल है। दूसरी गुट में पूर्व मंत्री सहित पूर्व जिलाध्यक्ष शामिल है। कांग्रेस आलाकमान को सौंपी सूची में नारायण सिंह, दीपेन्द्र सिंह और परसराम मोरदिया की ओर से दांतारामगढ़ के पूर्व प्रधान वीरेन्द्र सिंह, कांग्रेस से सांसद प्रत्याशी रहे पीएस जाट व पूर्व जिलाध्यक्ष भागीरथ जाखड़ का नाम सौंपा है। इसी तरह विधायक गोविंद सिंह डोटासरा, रमेश खंडेलवाल व पूर्व केन्द्रीय मंत्री महादेव सिंह की ओर से पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल व सीए प्रहलाद झूरिया का नाम दिया है। सक्रिय युवा चेहरे पर भी खेल सकते है दांव कांग्रेस में युवाओं को आगे लाने की आलाकमान की कवायद जिले में भी बदलाव ला सकती है। सूत्रों की मानें तो राष्ट्रीय स्तर पर कई युवाओं ने भी जिलाध्यक्ष सहित कई दावेदारी जताई है। ऐसे में में गुटबाजी पर लगाम के लिए युवा चेहरे पर भी कांग्रेस दांव लगाकर सब को चौका सकती है। हालांकि दोनों गुटों की आपसी सहमति नहीं होने की परिस्थिति में ही नए चेहरे की घोषणा हो सकती है।

चुनाव लडेंगे इसलिए कैसे ठोके ताल

जिला कांग्रेस कमेटी को अभी नए अध्यक्ष का इंतजार है क्योंकि पिछले कई दिनों से वर्तमान जिलाध्यक्ष एवं विधायक गोविंद सिंह डोटासरा अपने विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ में ज्यादा सक्रिय है। कांग्रेस नेताओं की माने तो विधायक का चुनाव लडऩे वालों को जिलाध्यक्ष नहीं बनाया जा सकता है। इस कारण गोविंद सिंह डोटासरा और वीरेन्द्र सिंह इसकी दौड़ से बाहर हो गए हैं। इनका कहना हैसंगठन के चुनाव पूरे हो चुके हैं। संगठन में बदलाव सतत प्रक्रिया है। जिलाध्यक्ष बदलने का निर्णय आलाकमान करते हैं।

- गोविंद सिंह डोटासरा, जिलाध्यक्ष सीकर