24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Politics: सीएम कहते हैं भगवान से डरो, जबकि अफसरों को उन्हें कहना चाहिए कि भगवान लिए हम पर रहम करो: रंधावा

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को सीकर के प्रधानजी का जाव में हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपनी खामियों पर चर्चा के साथ लोकसभा चुनाव में प्रदेश से 15 से ज्यादा सीट जीतने का खम ठोका।
3 min read
Google source verification

सीकर

image

Sachin Mathur

Feb 07, 2024

सीएम कहते हैं भगवान से डरो, जबकि अफसरों को उन्हें कहना चाहिए कि भगवान लिए हम पर रहम करो: रंधावा

सीएम कहते हैं भगवान से डरो, जबकि अफसरों को उन्हें कहना चाहिए कि भगवान लिए हम पर रहम करो: रंधावा

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को सीकर के प्रधानजी का जाव में हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपनी खामियों पर चर्चा के साथ लोकसभा चुनाव में प्रदेश से 15 से ज्यादा सीट जीतने का खम ठोका। अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए केंद्र व राज्य सरकार पर करारा आक्रमण भी किया। कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि पीएम मोदी ने संसद में राजनेता की बजाय अहंकारी के रूप में कांग्रेस को चैलेंज दिया है। कार्यकर्ताओं के हवाले से उसे मैं स्वीकार करता हूं। देश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। कहा, इसके लिए हमें शहीद भगत सिंह का ‘पगड़ी संभाल जट्टा‘ और ‘मेरा रंग दे बसंती चोला‘ का नारा देना होगा। सीएम भजनलाल शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अफसरों को भगवान से डरने की बात कहते हैं। जबकि सीएम का तो रौब ऐसा होना चाहिए कि अफसर ये कहे कि भगवान के लिए मुझ पर रहम करो। कांग्रेस को खून से देश की धरती सींचने वाली बताते हुए उन्होंने अग्निवीर योजना पर भी सवाल उठाए। कहा, योजना में केंद्र सरकार पेंशन रहित चार साल की नौकरी दे रही है। जिसमें शहीद होने पर जवान को सलामी व वाहन भी नसीब नहीं हो रहा।

डोटासरा ने पद के लिए किया मना
रंधावा ने डोटासरा को फिर से पीसीसी चीफ बनाने का जिक्र भी किया। कहा, डोटासरा ने राहुल गांधी को उनकी बजाय किसी नए को प्रदेशाध्यक्ष बनाने की बात रखी थी। पर राहुल गांधी ने उनका काम अच्छा बताते हुए उन्हें आगे भी पद पर रहने को कहा। इसी तरह डोटासरा ने अपने पद को पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नारायण सिंह की देन बताते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि प्रदेशाध्यक्ष का चेला प्रदेशाध्यक्ष बन गया।

भाजपाई कह सकते हैं कि खाटूश्यामजी भी हम लाए: जूली
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के दावे सहित भाजपा पर निशाना साधा। खाटूश्यामजी के जयकारे के साथ संबोधन शुरू करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा वाले खाटूश्यामजी के लिए भी कह सकते हैं कि हम लाए हैं। चंडीगढ मेयर विवाद, अग्निवीर, महंगाई, काले धन व निजीकरण के नाम पर भी भाजपा पर हमलावर जूली ने कांग्रेस को शहीदों की पार्टी कहा। बोले, महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी राजीव गांधी देश के शहीद हो गए। पर भाजपा एक आदमी भी बता दे जिसकी अंगुली भी देश के लिए कटी। उन्होंने यूजीसी के ड्राफ्ट में बैकलॉग खत्म कर आरक्षित वर्ग के साथ अन्याय होने की बात कही। सीकर विधायक राजेंद्र पारीक ने कहा पीएम मोदी नेे संसद में 90 मिनट कांग्रेस को कोसा। अब तो कार्यकर्ताओं का खून खौलना चाहिए। सभा को विधायक चौधरी वीरेंद्र सिंह, सुरेश मोदी, शिखा मील व सभापति जीवण खान ने भी संबोधित किया।

अनुशासन व त्याग की क्लास: कार्यकर्ता बोला, कांग्रेस ही कांग्रेस को कर रही खत्म, डोटासरा ने कहा नेता सुधरे
संवाद कार्यक्रम में नीमकाथाना के एक कार्यकर्ता ने मंच से पूर्व विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश खंडेलवाल पर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। कार्यकर्ता ने कहा कि कांग्रेस ही कांग्रेस को खत्म कर रही है। खंडेलवाल के खिलाफ कार्यकर्ता ने रंधावा को दस्तावेज भी दिए। अनुशासन को लेकर बाद में डोटासरा ने समिति बनाकर सभी कार्यकर्ताओं की शिकायत दूर करने की बात कही। उन्होंने भी कहा कि लोग कहते हैं कांग्रेस के कार्यकर्ता ठीक है, लेकिन नेता सुधर जाएं तो भाजपा को हरा सकते हैं। प्रदेश प्रभारी रंधावा ने भी इस दौरान कांग्रेस में त्याग की भावना खत्म होने की बात कही। कहा, नेता पहले ये देखने लगा है कि कांग्रेस से पहले उसे क्या मिलेगा। कार्यक्रम में लोकसभा पर्यवेक्षक महेंद्र गहलोत, पूर्व विधायक महादेव सिंह खंडेला, प्रभारी नसीम अख्तर, जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला, जगदीश दानोदिया, सीताराम लांबा, पीएस जाट, गोविंद पटेल आदि मौजूद रहे।