5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में बेहतरीन पहल: विद्यार्थी अब प्रार्थना सभा में पढ़ेंगे संविधान का पाठ

२६ जनवरी से लागू होगी व्यवस्था

less than 1 minute read
Google source verification
राजस्थान में बेहतरीन पहल: विद्यार्थी अब प्रार्थना सभा में पढ़ेंगे संविधान का पाठ

राजस्थान में बेहतरीन पहल: विद्यार्थी अब प्रार्थना सभा में पढ़ेंगे संविधान का पाठ

सीकर.
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में छिड़ी बहस के बीच कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा में संविधान का पाठ पढ़ाने का एेलान किया है। संभवतया राजस्थान एकमात्र एेसा प्रदेश होगा जहां राजस्थान के विद्यार्थी रोजाना प्रार्थना में संविधान की मूल भावना की शपथ भी लेंगे। शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। यह नवाचार गणतंत्र दिवस के दिन से पूरे राजस्थान में लागू होगा। मंत्री के ट्वीट के बाद विभाग के निदेशक ने भी आदेश जारी कर दिए है। शिक्षा विभाग की मंशा है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए बच्चों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ पढ़ाने की योजना बनाई है।

----------------------------
पहले शिक्षक पढ़ाएंगे पाठ

योजना की शुरूआत में शिक्षक प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों को संविधान की प्रस्तावना नियमित रुप से पढ़ाएगे। इसके बाद बच्चों की टोली प्रार्थना की तरह संविधान की प्रस्तावना भी पढ़ेंगे।
--------------------------------

राहुल गांधी की सभा से पहले बड़ा

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की २८ जनवरी को जयपुर में सभा होनी है। इसको लेकर कांग्रेस ने रणनीति बनाई है। विधानसभा में जहां कांग्रेस विरोध का प्रस्ताव लेकर आएगी। वहीं शिक्षा विभाग ने जागरुकता के लिए स्कूलों में बच्चों को संविधान का पाठ पढ़ाने का फैसला लिया है। इसको लेकर सियासी हलकों में अलग-अलग तरह की चर्चा है।

-----------------------------------