15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली हाईवे पर जलभराव से आमजन परेशान, कलक्टर को दिया ज्ञापन

सीकर

image

Newsdesk

Aug 15, 2026

Rajasthan

झुंझुनूं. दिल्ली हाईवे मार्ग पर जलभराव की समस्या के समाधान को लेकर बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता अनिल जांगिड़ के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि बगड़-चिड़ावा होते हुए दिल्ली की ओर जाने वाले हाईवे पर दिनों जलभराव की समस्या बनी हुई है। नालों की समुचित सफाई और जल निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण मार्ग पर आए दिन पानी जमा हो जाता है। इससे आमजन, वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है तथा यातायात भी प्रभावित हो रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि हाईवे के आसपास बसी बस्तियों के लोगों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है एवं महामारी का खतरा भी बना रहता है। ज्ञापन देने वालों में रामगोपाल महमिया, विनोद यादव, मनीराम सैनी, पंकज सैनी, बलवीर चौधरी, शुभम सेनी, वेद प्रकाश सैनी, जयप्रकाश जांगिड़, फूलचंद सैनी, सुनील गौड़, राजकुमार जांगिड़ आदि शामिल थे।