
उपराष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार पैतृक गांव पहुंचे धनकड़, सालासर व खाटूश्यामजी के करेंगे दर्शन
सीकर. उपराष्ट्रपति बनने के बाद जगदीप धनखड़ आज पहली बार शेखावाटी पहुंचे हैं। वायु सेना के विशेष विमान से वे सीधे अपने पैतृक गांव झुंझुनूं के किठाना पहुंचे। जहां सरकारी विद्यालय के खेल मैदान में बने हैलीपेड पर उतरने के बाद वह सबसे पहले जोडिय़ा बालाजी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। जहां पूजा- अर्चना के बाद अपने फार्म हाउस में पहुंचे हैं। परिजनों से मुलाकात के बाद अब कुछ देर में ही गांव में उनका नागरिक अभिनंदन होगा। ठाकुरजी के दर्शन के बाद वे फिर सालासर हनुमानजी व खाटूश्यामजी के दर्शनों के लिए पहुंचेंगे।
दो बजे पहुंचेंगे खाटूश्यामजी
तय कार्यक्रम के अनुसार उपराष्ट्रपति धनखड़ 10. 45 मिनट पर सुलताना रोड पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। 10.50 बजे से 11 .20 तक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 11 बजकर 30 मिनट पर हेलिकॉप्टर से सालासर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे वे खाटूश्यामजी पहुंचेंगे।
अलर्ट मोड में प्रशासन
उपराष्ट्रपति की शेखावाटी यात्रा को लेकर शासन व प्रशासन पूरी तहर अलर्ट मोड में है। जगह जगह कंट्रोल रूम व पार्किंग स्थल बनाने के साथ उनके दौरे वाले स्थल पर भारी सुरक्षा जाब्ता लगाया गया है। हर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस, खुफिया विभाग, प्रशासन व चिकित्सा विभाग चाक चौबंद है।
खाटू में देखी सुरक्षा व्यवस्था, 500 से ज्यादा जवान तैनात
इधर, खाटूश्यामजी में उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखा जा रहा है। बुधवार दोपहर को ही पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने पुलिस अधिकारियों के साथ गाडिय़ों से रींगस रोड पर बनाए गए हेलीपैड से लेकर दांता रोड से श्याम मंदिर के रास्ते की ट्रायल कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखा था। इससे पहले सुबह जयपुर रेंज के आईजी उमेश चंद्र दत्ता, एडीशनल डीजीपी बीजू जॉर्ज जोसफ, कलक्टर डॉ.अमित यादव, जयपुर ग्रामीण के जेडीओ रतन सिंह राठौड़ आदि अधिकारियों ने हेलीपैड व दर्शन मार्ग सहित मंदिर परिसर का जायजा लिया था। खाटूश्यामजी में सुरक्षा व्यवस्था के लिए ं 500 से अधिक पुलिस व आरएससी के जवान व होमगार्ड को तैनात किया गया है।
रींगस से खाटू के रास्ते हुए बंद
उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुबह 10 बजे रींगस से खाटू मार्ग पर वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। दांतारामगढ़ रोड से आने वाले वाहनों को अलोदा के रास्ते भेजा जा रहा है। यहां दोपहर 1 बजे सभी रास्तों पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।
Updated on:
08 Sept 2022 11:22 am
Published on:
08 Sept 2022 11:05 am
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
