5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डिजिटल पंचायत में इंटरनेट, तो कहीं बिजली व पानी गंभीर समस्या

राजस्थान के सीकर जिले की धोद पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक शुक्रवार को प्रधान सुनीता रणवां की अध्यक्षता व उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल की मौजूदगी में हुई।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Sachin Mathur

Aug 27, 2021

धोद पंचायत समिति बैठक: डिजिटल पंचायत में इंटरनेट, तो कहीं बिजली व पानी गंभीर समस्या

धोद पंचायत समिति बैठक: डिजिटल पंचायत में इंटरनेट, तो कहीं बिजली व पानी गंभीर समस्या

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले की धोद पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक शुक्रवार को प्रधान सुनीता रणवां की अध्यक्षता व उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल की मौजूदगी में हुई। (dhod panchayat samiti meeting held in sikar) पंचायत समिति सभागार में हुई बैठक में बिजली, पानी, सड़क व चिकित्सा के मुद्दे छाए रहे। जिन पर चर्चा के साथ जनप्रतिनिधियों ने चेतावनियां भी दी। इस दौरान डिजिटल पंचायत सांवलोदा धायलान की सरपंच हरिओम कंवर ने गांव में इंटरनेट की समस्या उठाते हुए पंचायत के डिजिटलाइजेशन की पोल खोल दी। वहीं, पेवा सरपंच चुन्नी लाल ज्याणी व धोद सरपंच अमर सिंह ने बिजली की समस्या का मुद्दा उठाया। धोद के रास्तों में आड़े- तिरछे खंभों व झूलते तार हटाने के साथ सरकारी स्कूल भवनों से गुजरती बिजली लाइन हटाने की मांग भी जनप्रतिनिधियों ने पुरजोर रखी। जबकि सामी व बाडलवास सरपंच ने गांव में पानी की भारी किल्लत बताते हुए समस्या जल्द हल करने की बात रखी। मांग जल्द पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों द्वारा आंदोलन किए जाने की चेतावनी भी दी। जल जीवन मिशन योजना का लाभ ज्यादा आवश्यकता वाले गांवों में प्राथमिकता व मौजूदा जनसंख्या के हिसाब से पहुंचाने के मुद्दे पर भी बैठक में चर्चा हुई। इस पर पंचायत समिति ने सरकारी स्कूल व खेल मैदानों से बिजली के तार व रास्तों के बीच लगे खंभों को हटाने तथा जल जीवन मिशन योजना का लाभ जरुरतमंद गांवों में प्राथमिकता के आधार पर किए जाने सरीखे प्रस्ताव पास किए। बैठक में जलदाय, बिजली, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

कोरोना गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां
पंचायत समिति की बैठक में कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने ना तो मास्क लगाए रखने का ध्यान रखा ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का। ज्यादातर जनप्रतिनिधी व अधिकारी बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के ही बैठक में चर्चा करते नजर आए।