29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: रास्ते के बीच में गंदा पानी व कीचड़ बना परेशानी का सबब

नीमकाथाना. टोडा ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 10 के बाशिंदे पंचायत प्रशासन की अनदेखी से परेशान हैं। वार्ड में मुख्य रास्तों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। आम रास्ते पर कीचड़ होने से जीना दूभर हो गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

Mukesh Kumawat

Jul 21, 2023

VIDEO: रास्ते के बीच में गंदा पानी व कीचड़ बना परेशानी का सबब

VIDEO: रास्ते के बीच में गंदा पानी व कीचड़ बना परेशानी का सबब

नीमकाथाना. टोडा ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 10 के बाशिंदे पंचायत प्रशासन की अनदेखी से परेशान हैं। वार्ड में मुख्य रास्तों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। आम रास्ते पर कीचड़ होने से जीना दूभर हो गया है।

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय से लेकर कुमावतों के घर तक रास्ते में जगह-जगह कीचड़ फैला हुआ है। गंदगी होने से मच्छर पनप रहे है। इससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। आम रास्ते के बीचों-बीच कीचड़ जमा होने से लोग फिसलकर चोटिल हो जातेे हैं। इसी आम रास्ते में लोग कचरा डाल रहे हैं। इससे दुर्गंध आने से सांस लेना भी दुश्वार हो गया है। लोगों को नाक बंद कर गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी है।

बारिश में हुआ बुरा हाल

घरों से निकलने वाला गंदा पानी बीच रास्ते में जमा हो रहा है। इससे आम रास्ते में कीचड़ बना हुआ है। बारिश के मौसम में रास्ते का बुरा हाल हो गया है। रास्ता बारिश के पानी से लबालब भर जाता है। इससे निकलना मुश्किल हो जाता है।

लोगों की पीड़ा

आम रास्ते में गंदगी से लोग काफी परेशान हं। गंदगी से निकल रही दुर्गंध से बीच से लोगों को नाक बंद कर गुजरना पड़ता है। गंदगी से मच्छर पनप रहे हैं। प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।

विकास कुमावत, मोहल्लेवासी

आम रास्ते में जमा कीचड़ से लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। इस संबंध में पंचायत प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। मोहल्ले के लोगों को भी रास्तों में गंदगी नहीं डालने के लिए समझाइश की जाएगी।

नसीबा बानो, पंच, वार्ड नं. 10