13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एबीवीपी का प्रांतीय अधिवेशन: कृषि कानूनों, कोरोना व नई शिक्षा नीति पर चर्चा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 56 वां प्रांत अधिवेशन सांवली मार्ग स्थित आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित हुआ।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Sachin Mathur

Jan 10, 2021

sikar abvp sammelan

रैवासा पीठाधीश्वर राघवाचार्य महाराज के सानिध्य में आयोजित अधिवेशन में नए कृषि बिलों, कोरोना व नई शिक्षा नीति सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

sikar abvp sammelan

एबीवीपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफ्फुल अकांत ने नई शिक्षा नीति को देश की भाषा, ज्ञान, संस्कृति व रोजगार को बढ़ावा देने वाला बताया।

sikar abvp sammelan

केंद्रीय कृषि बिलों को किसान हित में बताते हुए उन्होंने किसानों को भ्रमित नहीं होने की बात भी कही।

sikar abvp sammelan

प्रांत अध्यक्ष डॉ. हेमंत महावर ने देश का नाम इंडिया की जगह भारत होने, वंदेमातरम को राष्ट्रगीत बनाने व देश में हिंदी को महत्व देने की बात कही। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बताते हुए विश्व में हिंदुत्व का परचम फहराने का जिक्र किया।

sikar abvp sammelan

इस मौके पर राघवाचार्य महाराज ने कहा कि भारत शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजौर, रतन लाल जलधारी, गोरधन वर्मा, जिला प्रमुख गायत्री बाजौर, भाजपा प्रदेश मंत्री मधु कुमावत, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री मनोज बाटड़ सहित कई लोग मौजूद रहे।