24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Live Video: सडक़ हादसे में दुल्हन की मौत, दूल्हा गंभीर घायल

राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे में शादी कर घर लौट रहे दूल्हा- दुल्हन की कार को डंपर ने टक्कर मार दी।
less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

Sachin Mathur

Feb 07, 2024

डंपर की टक्कर शादी कर लौट रहे दुल्हन की मौत, दूल्हा गंभीर घायल

डंपर की टक्कर शादी कर लौट रहे दुल्हन की मौत, दूल्हा गंभीर घायल

राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे में शादी कर घर लौट रहे दूल्हा- दुल्हन की कार को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में दुल्हन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूल्हे सहित दो अन्य सवार घायल हो गए। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 65 पर हिसार- सालासर रोड पर हुआ। जहां लक्ष्मणगढ़ का बाटड़ानाऊ निवासी नरेंद्र पुत्र रघुवीर सिंह हरियाणा के सिरसा जिले से दुल्हन खुशबू का ब्याहकर लौट रहा था। तभी मरटाडू चौराहे पर उनकी कार सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। हादसे में 24 वर्षीय खुशबू की मौत हहो गई। जबकि दूल्हा नरेंद्र, व बादूसर निवासी नितिन पुत्र नेमीचंद घायल हो गए। हताहतों को अन्य गाड़ी में साथ चल रहे बारातियों ने तुरंत राजकीय धानुका अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने खुशबू को मृत घोषित करते हुए नरेंद्र को सीकर रैफर कर दिया। चालक नितिन का अस्पताल में ही प्राथमिक उपचार हुआ। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

रात को ही हुए फेरे, ससुराल से दस किमी पहले मौत
मृतका खुशबू ने मंगलवार रात को ही नरेन्द्र के साथ सात फेरे लिए थे। अल सुबह ही पीहर से विदा होकर वह पति के साथ ससुराल के लिए रवाना हुई थी। पर कुदरत की कुचाल से ससुराल से करीब 10 किमी पहले ही उसने दुनिया से ही विदा ले ली। घटना के बाद शादी के दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। जिसने भी सुना वह स्तब्ध रह गया।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने
दुर्घटना का सीसीटीव फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दूल्हा- दुल्हन की कार सामने से आते डंबर से टकराकर सडक़ किनारे कच्चे में जाकर रुकती हुई और उसमें से तुरंत कोई शख्स निकलता हुआ दिख रहा है।