25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां आया भूकंप, मची दहशत, ये गांव रहा मुख्य केन्द्र

राजस्थान के सीकर जिले में रविवार को भूमिगत उथलपुथल के कारण रविवार शाम चार बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण लोग घरों से बाहर निकल गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Sachin Mathur

•

Updated: 12 Oct 2020, 11:03 AM IST

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में रविवार को भूमिगत उथलपुथल के कारण रविवार शाम चार बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण दहशत होने से एकबारगी लोग घरों से बाहर निकल गए। घरों के बर्तन और खिडकियां हिलने लगी। भूकंप के कारण पक्षी भी तेज बोलने लगे। हालांकि किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। मौसम केन्द्र जयपुर के प्रभारी निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि भूकंप का केन्द्र सीकर से करीब 60 किलोमीटर दूर दादियारामपुरा रहा। जमीन से करीब पांच किलोमीटर नीचे हुई हलचल के कारण आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.2 मापी गई।

आंतरिक प्लेटों में हलचल वजह
मामले में भूगोलवेत्ता मुकेश निठारवाल ने बताया कि भूगर्भ में स्थित प्लेट्स में हलचल की वजह से ये हल्का भूकंप आया है। जो ज्यादा खतरनाक नहीं है। भूगर्भ में ऐसी हलचल होती रहती है।

तापमान में आएगी गिरावट
इधर, शेखावाटी अंचल में अब मौसम का मिजाज भी बदलने लगा है। सुबह मामूली सर्दी का अहसास होने से लोगो की दिनचर्या बदलने लग गई है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि हवाओं की दिशा बदलने से आगामी पांच दिनो में तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। जिससे ठंड का अहसास बढ़ेगा। सोमवार को भी अलसुबह हल्की ठंड महसूस हुई। जो सूरज उगने तक जारी रही। हालांकि सूर्योदय के बाद मौसम साफ हुआ और तापमान में धीरे धीरे इजाफा हुआ। हालांकि सूरज की तपन भी पहले से कम हो गई है। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र पर अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिक ओपी कालश ने बताया कि अभी उत्तर से रही सर्द हवा से रात का तापमान सामान्य से कम है। पश्चिम से होने वाले बदलाव की वजह से मौसम बदल सकता है। मौसम का मिजाज बदलते ही रातें भी लंबी हो गई हैं। सूरज शाम को जल्द ढलने लगा है।