सीकरPublished: May 04, 2023 04:32:27 pm
Ajay Sharma
चुनावी साल में कैसे होगी एक लाख नई भर्तियां, 17 दिन से हड़ताल पर है प्रदेशभर में मंत्रालयिक कर्मचारी
मंत्रालयिक कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से प्रदेशभर में आमजन के काम पूरी तरह अटक गए है। अब मंत्रालयिक कर्मचारियों की हड़ताल बेरोजगारों को भी दर्द देनी लगी है। मंत्रालयिक कर्मचारियों के आंदोलन की वजह से पुरानी भर्तियों के परिणाम अटक गए है। वहीं नई भर्तियों की विज्ञप्ति अनलॉक नहीं हो पा रही है। इस वजह से बेरोजगारों का सरकारी नौकरी का इंतजार बढ़ता जा रहा है। बजट में सरकार ने इस साल एक लाख भर्तियां कराने की घोषणा की है। लेकिन लगातार देरी होने की वजह से सरकार की भी मुसीबत बढ़ती जा रही है। दूसरी तरफ बेरोजगारों ने नई भर्तियों की विज्ञप्ति जल्द जारी करने की मांग की है। बेरोजगारों का कहना है कि यदि सरकार की ओर से नई भर्तियों की राह अब भी नहीं खोली गई तो चुनावी फेर में भर्ती अटक सकती है।