6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एटीएम में रुपए डालने वाले कर्मचारियों ने किया एक लाख रुपए से ज्यादा का गबन, ऑडिट में हुआ खुलासा

राजस्थान के सीकर जिले में एटीएम में रुपए डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों द्वारा एक लाख 60 हजार 500 रुपए का घोटाला करने का मामला सामने आया है।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Ajay Sharma

Apr 25, 2022

एटीएम में रुपए डालने वाले कर्मचारियों ने किया एक लाख रुपए से ज्यादा का गबन, ऑडिट में हुआ खुलासा

एटीएम में रुपए डालने वाले कर्मचारियों ने किया एक लाख रुपए से ज्यादा का गबन, ऑडिट में हुआ खुलासा

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में एटीएम में रुपए डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों द्वारा एक लाख 60 हजार 500 रुपए का घोटाला करने का मामला सामने आया है। मामले में कंपनी ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें दोनों आरोपियों पर अलग अलग एटीएम में रुपये डालते समय थोड़ी थोड़ी राशि का गबन करते हुए घोटाला करने का आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक आरोपी ने कबूला, दूसरे ने किया मना
कोतवाली थानाधिकारी के अनुसार सीएमएस इंफोसिस्टम्स लिमिटेड कंपनी के ब्रांच मैनेजर गौरव सिंह सोलंकी ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें बताया है कि कंपनी अलग-अलग बैंकों के एटीएम में रुपए डालने का काम करती है। जिसमें मुख्य रूप से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीम में रुपए डालने का काम भी शामिल है। ये काम कंपनी के अलग अलग कर्मचारी करते हैं। इसी बीच जब कंपनी की सीकर ब्रांच में 7 अप्रैल से 11 अप्रैल तक रूट नं 2 पर हुए काम की ऑडिट हुई तो उसमें 1 लाख 62 हजार 500 रुपए कम पाए गए। जिसे लेकर इस रूट पर काम करने वाले कर्मचारी नरेश कुमार सैनी और अजय जाट से पूछताछ की गई। सख्ताई करने पर इनमें से नरेश कुमार सैनी ने तो गबन करना स्वीकार करते हुए आधी रकम देना स्वीकार कर लिया। लेकिन, अजय ने अब तक घोटाला स्वीकार नहीं किया है। कंपनी की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

दोनों के पास थे आधे- आधे पासवर्ड
गबन में दोनों कर्मचारियों की मिलीभगत का संदेह कंपनी को पासवर्ड के आधार पर हुआ। जो दोनों के पास आधा- आधा था। दोनों का पासवर्ड मिलने पर ही गबन संभव हो सकता था। लिहाजा कंपनी ने पहले अपने स्तर पर ही पूछताछ की। बाद में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Employees who put money in ATM embezzled more than one lakh rupees

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग