
विश्व हिन्दी 2017 पर विशेष
सीकर. हिन्दी के भविष्य को लेकर हम भले ही चिंता जताते हों, लेकिन सच्चाई यह है कि दुनिया में हिन्दी बोलने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जहां एक तरफ अंग्रेजी को श्रेष्ठ माना जा रहा है, वहीं हिन्दी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान कायम कर रही है। आज इंटरनेट पर गूगल से लेकर यू-ट्यूब और मोबाइल तक पर हिन्दी अपनी छाप छोड़ रही है। हिन्दी भाषा के महत्व को देखते हुए फेसबुक, व्हाट्सअप ने भी हिन्दी वर्जन के एप लॉन्च किए हैं। पिछले एक साल में विश्व में अंग्रेजी के मुकाबले हिन्दी को 30 फीसदी अधिक सर्च किया गया है। यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। हमें नई पीढ़ी को भी जागरूक करना चाहिए ताकि उनका अपनी मातृभाषा हिन्दी से जुड़ाव हो सके। इसके लिए परिजनों को घर पर हिन्दी में बातचीत का माहौल बनाना चाहिए।
गूगल ने पहचाना हिन्दी की ताकत को
पहले गूगल पर हिन्दी में टाइप करना संभव नहीं था। लेकिन बाद में गूगल हिन्दी भाषा पर रिसर्च करने लगा। सबसे पहले गूगल ने इंडिक की-बोर्ड बनाकर इसका हल निकाला। इसके बाद वॉइस सर्च को भी हिन्दी में बनाया गया। हिन्दी भाषा में बोलकर भी गूगल पर हिन्दी सर्च कर सकते हैं।
सबसे लोकप्रिय भाषा है हिन्दी
आज विश्व में लगभग 70 करोड़ से अधिक लोग हिन्दी जानते है। डॉ. जयंती प्रसाद नौटियाल की शोध रिपोर्ट-2015 के अनुसार हिन्दी सबसे लोकप्रिय भाषा है। हिन्दी भारत के अलावा पाकिस्तान, बंगलादेश, मॉरीशस, फिजी, गुयाना, टोबागो और नेपाल में भी हिन्दी भाषा का ज्यादा प्रयोग किया जाता है।
विश्व हिन्दी दिवस भी मनाया जाता है
10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस मनाया जाता है। जबकि हिन्दी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है। हिन्दी को विश्व भाषा बनाने में हिन्दी सम्मेलनों ने महत्तवपूर्ण भूमिका निभाई है। अब तक नौ विश्व हिन्दी सम्मेलन हो चुके हैं।
DEMO PIC
Updated on:
14 Sept 2017 02:53 pm
Published on:
14 Sept 2017 01:51 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
