
शहीद के बेटे के पगड़ी दस्तूर पर पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री, बंधाया ढांढस
खाटूश्यामजी.
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार दोपहर तीन बजे लांपुवा में शहीद महेश कुमार मीणा के बाहरवें के दिन उनके घर पहुंची। जहां राजे ने शहीद की तस्वीर के आगे पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी। इसके बाद शहीद के पिता गोधाराम व माता गणपति देवी सहित पत्नी सरोज देवी बेटी पलक सहित शोक संतप्त परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया। सीएम ने शहीद के बेटे हर्षित से मिली और पढाई के बारे में पूछा। इस मौके पर उनके साथ सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व चिकित्सा राज्यमंत्री बंशीधर बाजिया, पूर्व यूआईटी चेयरमैन हरिराम रणवां, भाजपा जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी, जिला प्रमुख अपर्णा रोलण, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानिया आदि मौजूद थे।
शहीद के बेटे हर्षित के बांधी पगड़ी
श्रीनगर के पुलवामा में आतंकी मुठभेड़ के दौरान शहीद महेश मीणा का उसके गांव लांपुवा में शुक्रवार को बाहरवें के दिन पगड़ी की रश्म अदा करवाई गई। परिजनों की मौजूदगी में शहीद के बेटे हर्षित को पगड़ी पहनाई गई। इस अवसर पर भाई निहाल सिंह, महिपाल व विजयपाल, उप सरपंच रिछपाल सिंह बाजिया, शहीद के ससुर रामगोपाल मीणा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
निजी सहायक के घर भी पहुंची सीएम
थोई इलाके के नजदीकी ग्राम ढाबावाली में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री अपने निजी सहायक गजानंद शर्मा की माताजी स्वर्गीय शांति देवी उम्र 88 वर्ष के देवलोक गमन पर परिजनों को सांत्वना देने दोपहर 1 बजे पहुँची। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सर्वप्रथम स्वर्गीय शांति देवी को श्रद्रा सुमन अर्पित किए। तत्पश्चात परिजनों को माता जी के देवलोकगमन हो जाने पर ढाढ़स बधाया। पूर्व मुख्यमंत्री के साथ सीकर के सांसद सुमेधानंद सरस्वती, भाजपा जिला अध्यक्ष विष्णु चेतानी पहुंचे।
Updated on:
25 Jan 2019 06:25 pm
Published on:
25 Jan 2019 06:16 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
