
सुहागरात को दुल्हन ने की ऐसी करतूत कि पूरे गांव में मच गया हंगामा, रातभर नहीं सो सके ग्रामीण
सीकर।
Fake Bride Escaped on First Night of Marriage in Dhod village : सीकर जिले के धोद में सुहागरात को दुल्हन की एक करतूत से पूरे गांव में हंगामा मच गया। दूल्हा व उसका परिवार और ग्रामीण रातभर गांव में भटके रहे। यहां तक कि दुल्हन के लिए दूसरे गांव भी पहुंच गए। दरअसल, हुआ यूं कि चंदेलिया का बास सिहोट में शादी की रात को चकमा देकर लुटेरी दुल्हन घर भाग गई। दुल्हा रात को उठा तो घटना का पता चला। जिसके बाद दुल्हन के गायब होने की खबर गांव में फैल गई। ग्रामीणों ने रात में ही दुल्हन की तलाश की। बाद में पता चला कि दुल्हन पास के गांव में देखी गई है। परिजन व ग्रामीण वहां भी पहुंच गए। यहां दुल्हन मिल गई लेकिन, वापस आने से मुकर गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
धोद थानाधिकार महेंद्र ने बताया कि पुलिस ने लुटेरी दुल्हन पूजा ( Looteri Dulhan Run Away After Marriage ) निवासी उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि सागर पुत्र गोपीराम जाति बलाई निवासी चंदेलिया का बास ने सोमवार को आरोपी दुल्हन ओर दलालो के खिलाफ धेाद थाने में मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि गोरधन पुत्र मूलचंद निवासी फतेहसिंह की ढाणी व संतोष पुत्र हरि सिंह सादकी व उसकी पत्नी ने उसे झांसा देकर कहा कि तेरी शादी करवा देंगे जिसके लिए तुझे रुपए देने होंगे। वह शादी के कारण दलालों के झांसे में आ गया। शादी के लिए दलालों ने उससे एक लाख चालीस हजार रुपए मांगे। उसने सौदा तय होने पर दलालों को एक लाख रुपए दे दिए। बाकि के 40 हजार रुपए लडक़ी से शादी होने के बाद तय हुआ। दलालों ने उसे शनिवार को शादी के लिए जयपुर में बुलाया।
Read More :
Fake Married Case in Sikar : जयपुर रेलवे स्टेशन पर गोरधन, संतोष व उसकी पत्नी मौजूद थी। इन्होंने वहां पर यूपी से आई युवती से मिलवाया। उसका नाम पूजा बताया। उसके साथ में एक युवक भी था। उसका नाम विजय बताया। शादी की बात तय होने पर उसने 40 हजार रुपए निकाल कर दे दिए। बाद में वे पूजा को लेकर गांव आ गया। रात के समय में वह कमरे में सो रहा था। तभी दुल्हन पूजा रात को ही चकमा देकर घर से भाग गई। वह सुबह उठा तो कमरे में कोई नहीं था। उसने घर में बाहर आकर देखा तो उसका कहीं पता नहीं लगा। बाद में उसने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी।
Read More :
पड़ोस के गांव में सिहोट में मिली दुल्हन
रात को दुल्हन के भाग जाने की सूचना गांव में फैल गई। सभी लोग उसे तलाश करने में लग गए। आसपास के गांव के लोगों को भी दुल्हन के भागने की जानकारी मिली। तब पता लगा कि एक युवती पड़ोस के गांव में है। लोग इकट्टा होकर सिहोट में गए। वहां पर उन्हें दुल्हन मिल गई। सागर उसे अपने साथ लाने लगा तो उसने साथ जाने से मना कर दिया। उसे काफी समझाया पर वो नहीं मानी। इसके बाद सागर ने गोरधन, संतोष व उसकी पत्नी से संपर्क किया। वे घर से गायब हो चुके थे। वहीं दुल्हन पूजा के भाई विजय का भी फोन बंद आ रहा था। तब उन्होंने धोद थाने में दुल्हन ओर दलालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
Published on:
27 Aug 2019 04:49 pm

बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
