3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर से लाकर चला रहे थे 500 और 200 के जाली नोट, शराब की दुकान पर ऐसे हुआ खुलासा

Fake Note Racket Busted by Rajasthan Police : जयपुर से 200 व 500 रुपए ( Fake Currency of 500 or 200 Notes in Rajasthan ) के नकली नोट लाकर जिले में खपाए जा रहे हैं। पुलिस ने 5 लाख 96 हजार रुपए के नकली नोटों के साथ चला बस स्टैंड व जयपुर से दो-दो जनों को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Naveen Parmuwal

Dec 18, 2019

जयपुर से लाकर चला रहे थे 500 और 200 के जाली नोट, शराब की दुकान पर ऐसे हुआ खुलासा

जयपुर से लाकर चला रहे थे 500 और 200 के जाली नोट, शराब की दुकान पर ऐसे हुआ खुलासा

नीमकाथाना/चला.

fake note Racket Busted by Rajasthan Police : जयपुर से 200 व 500 रुपए ( Fake Currency of 500 or 200 Notes in Rajasthan ) के नकली नोट लाकर जिले में खपाए जा रहे हैं। पुलिस ने 5 लाख 96 हजार रुपए के नकली नोटों के साथ चला बस स्टैंड व जयपुर से दो-दो जनों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार व दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। नीमकाथाना सदर पुलिस ने मुखबिर की सूचना मिली कि चला बस स्टैंड के पास दो युवक नकली नोटों को चलाने की फिराक में है। नीमकाथाना सदर थानाधिकारी मनीष शर्मा, हैडकांस्टेबल सुण्डाराम, राजू व गुहाला चौकी कांस्टेबल अशोक चौधरी मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने अशोक कुमार जाट (30) पुत्र चंदालाल जाट निवासी दासा कुशलपुरा सामोद व श्यामलाल सैनी (38) पुत्र रामदेव सैनी निवासी गुढा डहर गुढागौडजी को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस को 42,500 रुपए के नकली नोट बरामद हुए। सभी नोट 500 और 200 रुपए के थे। वे नकली नोटों की खेप चला में देने के लिए आए थे।


जयपुर से सप्लाई लाने का हुआ खुलासा
पुलिस ने दोनों से नकली नोटों की सप्लाई के बारे में पूछताछ की। दोनों ने पुलिस को जयपुर से नकली नोटों के लाने की बात कहीं। इसके बाद जयपुर रेंज आइजी को नकली नोटों की खेप के बारे में सूचना दी गई। जयपुर पुलिस को भी सूचना दी गई। नीमकाथाना से जयपुर के लिए पुलिस की टीम दबिश देने के लिए रवाना हुई। पुलिस ने पूरा मूवमेंट गुप्त तरीके से रखा। पुलिस टीम ने दोनों से पूछताछ के आधार पर दबिश दी। पुलिस टीम ने मालवीय नगर निवासी मनीष स्वामी पुत्र अमरनाथ से 4 लाख 35 हजार तथा मानसरोवर जयपुर निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र लाल सिंह से एक लाख 19 हजार रुपए बरामद कर लिए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।


शराब की दुकान पर नोट चलाने पर खुलासा
अशोक व श्यामलाल दोनों ही चला में एक शराब की दुकान से शराब ले रहे थे। उन्होंने सेल्समैन को नकली नोट दिया। सेल्समैन और उनके बीच में नकली नोट को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद सेल्समैन ने संदेह होने पर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। वहीं पुलिस ऐसी किसी बात से इंकार कर रही है।


500 के 955 व दो सौ के 595 नोट मिले
चारों आरोपियों के पास से पुलिस को 500 रुपए के 955 नोट तथा 200 रुपए 595 नोट मिले हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को नीमकाथाना कोर्ट में पेश किया। जहां से पुलिस पूछताछ के लिए अशोक व श्यामलाल दो दिन के रिमांड पर लिया है। मनीष व सुरेंद्र को भी रिमांड पर लिया है।

Read More :

राजस्थान में नकली नोटों के कारोबार का भंडाफोड़, भारी मात्रा में कैश बरामद, 4 गिरफ्तार