
ट्रेन में पिता ने अपनी ही 5 साल की बेटी से किया बलात्कार, मां ने खुद पुलिस को बताया
सीकर.
father raped Daughter : सीकर जिले में रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। जिले के रानोली क्षेत्र के बाद एक बार फिर कलयुगी पिता ने अपनी बेटी को हवस का शिकार बनाकर जिले का नाम शर्मसार कर दिया। इस बार यह घिनौनी करतूत सौतेले पिता ने की है। जिसको रेलवे पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत दोषी मानते हुए बलात्कारी पिता ( Accused Father Arrested ) को गिरफ्तार कर लिया है और घटना के बारे में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। रतनगढ़ के जीआरपी थानाधिकारी चैनाराम चौधरी ने बताया कि 11 जून को सिरसा पुलिस की ओर से जीरो एफआईआर ( FIR ) प्राप्त हुई।
जिसके तहत पांच वर्र्षीय पीडि़ता ( Raped With Five Year Old Daughter ) की मां ने सिरसा बाल कल्याण समिति के माध्यम से सिरसा जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर फरियाद की थी। पीडि़ता की मां ने एसपी को बताया कि उसने सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ तहसील क्षेत्र निवासी व्यक्ति से कोर्ट मैरिज की थी।
Read More :
वह पहले विधवा थी और दो बच्चे थे। आरोपी पति शादी के थोड़े दिन बाद ही मारपीट व परेशान करने लगा। 11 मई को आरोपी मेरी पांच साल की बेटी को लेकर चूरू आ गया और यहां खड़ी ट्रेन ( rape With Child in Train ) में उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया। पीडि़ता चिल्लाई तो आरोपी ने उसे वापस सिरसा छोड़ दिया तथा तीन साल के बेटे को रेलवे स्टेशन ले जाकर मारपीट करने लगा। जिसको सिरसा जीआरपी ने छुड़ाया था। पीडि़ता की फरियाद पर सिरसा एसपी ने 11 जून को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए जीरो नंबर एफआईआर रतनगढ़ जीआरपी भेज दी।
Read More :
जीआरपी ने 22 जून की देर रात आरोपी को लक्ष्मणगढ़ से दस्तयाब कर 23 जून को गिरफ्तार कर लिया। जिसका रविवार को रतनगढ़ के राजकीय अस्पताल में मेडिकल कराया और आरोपी को न्यायालय में पेश किया। गौरतलब है कि रानोली क्षेत्र की पीडि़ता ने उसकी बेटी के साथ बलात्कार होने की रिपोर्ट पति के खिलाफ दी थी। इसके बाद दूसरी बेटी ने भी बलात्कार में अपने पिता पर आरोप लगाए थे।
Read More :
शर्मनाक: नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, पड़ोसी युवक ने कई बार किया बलात्कार
कोर्ट में की थी मैरिज
आरोपी युवक ने सीकर में एक हेयर कटिंग सैलून में कटिंग का काम सीखकर वहीं काम करना शुरू किया था। जिस नाई के पास काम करता था, उसकी दुर्घटना में मृत्यु हो गई। बाद में बिहार निवासी उस नाई की पत्नी से आरोपी युवक ने घरवालों की सहमति से कोर्ट मैरिज कर ली। बाद में आरोपी युवक ने सिरसा में सैलून की दुकान खोल ली। वहां दुकान अच्छी नहीं चलने के कारण दोनों में अनबन शुरू हो गई और परिणति यहां तक पहुंच गई। ( rape with daughter in Rajasthan )
Updated on:
24 Jun 2019 06:15 pm
Published on:
24 Jun 2019 12:17 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
