
सीकर के गल्र्स कॉलेज में नारेबाजी के दौरान भिड़ी छात्राएं, एक-दूसरे पर जमकर बरसाए लात-घूसे
सीकर।
Rajasthan Student Union Election 2019 सीकर में आर्ट्स कॉलेज में सोमवार को उपजे विवाद के बीच गर्ल्स कॉलेज ( Sk Girls College Sikar ) के बाहर भी छात्राओं के गुटों में ( Dispute Between SFI & ABVP in Sikar ) जमकर लात-घूसे चले। यहां नारेबाजी के दौरान एबीवीपी व एसएफआई की छात्राओं के बीच विवाद हो गया। दो पक्षों में जमकर लात घूसे चले। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस जाब्ते ने बीच बचाव कर मामला शांत करवाया। जिससे मामला तूल नहीं पकड़ सका। बता दें कि मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव से पहले सोमवार को सभी कार्यकर्ता अपने संगठन की जीत करने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रहे है। प्रचार प्रसार थमने के बाद कॉलेज के बाहर कार्यकर्ता अपने पक्ष में वोट डालने के लिए अपील करते नजर आए।
Controversy in Govt Arts College in Sikar : इस दौरान कटराथल स्थित आर्ट्स कॉलेज और सीकर स्थित गर्ल्स कॉलेज में छात्र संगठन आमने-सामने हो गए। आर्ट्स कॉलेज में चुनाव प्रचार थमने के बाद भी एबीवीपी को सभा की अनुमति देने की बात को लेकर विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार चुनाव से 48 घंटे पहले प्रचार थमने के बावजूद कॉलेज प्रशासन ने एबीवीपी को सभा की अनुमति दे दी। जब इसकी सूचना एसएफआई संगठन को मिली तो इसके विरोध में कार्यकर्ता प्रदर्शन पर उतर आए। काफी देर तक नारेबाजी होती रही। इसके बाद दोनों गुट आमने-सामने हो गए। कुछ देर बाद ही दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। जिसमें एवीबीपी के का एक छात्र घायल हो गया। घायल छात्र का आरोप है कि एसएफआई द्वारा उनके एक कार्यकर्ता पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया। इसी तरह गर्ल्स कॉलेज में नारेबाजी के दौरान छात्राओं ने एक दूसरे पर लात-घूसे बरसाए।
Read More :
कल होगा मतदान
छात्रसंघ चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां कर ली है। मंगलवार को सुबह 8 बजे से दोपहर एक मतदान होंगे। इस दौरान किसी भी तरह की घटनाओं से निपटने के लिए पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है। मतदान को लेकर विद्यार्थी भी काफी उत्साहित नजर आए। कॉलेज के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों में पहली बार वोट डालने का उत्साह नजर आया।
Published on:
26 Aug 2019 03:41 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
