4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रींगस की धागा मील में आग, खाटूश्यामजी व चौमूं से दमकल पहुंची

सीकर जिले के रींगस कस्बे में स्थित एक मील में गुरुवार सुबह आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Reengus SIkar

रींगस. सीकर जिले के रींगस कस्बे में स्थित एक मील में गुरुवार सुबह आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार रींगस के परसरामपुरा रीको स्थित धागा मील है, जिसमें से सुबह लोगों ने आग की लपटे उठती देखी। आग मील के गोदाम नम्बर एक में लगी थी, जहां पर फाइबर रखा हुआ है। इस बीच सूचना पाकर श्याम मंदिर कमेटी व चौमूं से दमकल मौके पर पहुंची और पानी के निजी टैंकरों से आधा घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों का सामान जल गया। कोई जनहानि नहीं हुई है।