
जसवंतगढ़. गैंगस्टर आनंदपाल की फरारी के दौरान जसवंतगढ़ थानाधिकारी पर आनंदपाल गैंग ने फायरिंग की थी, जो पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय रही। अब एक बार जसवंतगढ़ थाना इलाके में ऐसी वारदात हुई है। इस बार बदमाशों ने लाडनूं थानेदार व क्यूआरटी टीम पर फायरिंग की है। इस घटना ने पुलिस को आनंदपाल फायरिंग की प्रकरण की याद दिला दी।
ये है पूरा मामला
जसवंतगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कसुंबी में देर रात संदिग्ध गाड़ी रोकने पर हथियारबंद बदमाशों ने लाडनूं थानेदार व क्यूआरटी टीम पर फायरिंग कर दी। हालांकि फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ। जसवंतगढ़ थानाधिकारी कैलाश विश्नोई ने बताया कि डीडवाना सीओ डॉ. दीपक कुमार के आदेश पर लाडनूं थानाधिकारी भजनलाल व क्यूआरटी टीम के जवान कसुंबी में बिना नंबर की पिकअप को रुकवा रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करते हुए उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई।
पुलिस ने भी एके-47 से की जवाबी फायरिंग
सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने बदमाशों पर तीन गोलियां चलाई। इसमें दो गोलियां एके 47 से और एक राउंड 12 बोर से किया गया। लाडनूं थानाधिकारी की रिपोर्ट पर जसवंतगढ़ पुलिस ने फायरिंग व जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर लिया। आरोपितों की तलाश के लिए बुधवार को दिन लाडनूं के अलावा चूरू जिले में दिन भर क्षेत्र में कड़ी नाकाबंदी करवाई गई थी लेकिन आरोपितों का सुराग नहीं लगा।
लुटेरों की तलाश में रही पुलिस
सुजानगढ़. लाडनूं से नागौर के बीच जायल के आस-पास बैंक की गाड़ी की लूट की वारदात को लेकर क्षेत्र की पुलिस बुधवार को दिनभर चौकस रही। सूचना मिलने पर पुलिस ने मुख्य मार्गों पर दिनभर नाकेबंदी जारी रखी। उप निरीक्षक रमेश पन्नू के नैतृत्व में गनोड़ा मेगा हाइवे चौराहा पर लाडनूं की ओर से आने वाले छोटे वाहनों को रोककर पूछताछ व सघन तलाशी ली गई। गाडिय़ों व चालकों के रिकॉर्ड का सत्यापन किया गया।
Published on:
23 Nov 2017 05:28 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
