23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Crime: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद विदेश भागा आरोपी, डेढ़ साल बाद UAE से भारत आते ही एयरपोर्ट पर पकड़ा गया

सीकर

image

Anil Prajapat

Mar 28, 2026

sikar rapev case

(पत्रिका सांकेतिक फोटो)

सीकर। सीकर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को डेढ़ साल बाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपी शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा और मामला दर्ज होने पर विदेश भाग गया था। जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

आरोपी मनीष को एयरपोर्ट से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह यूएई से वापस भारत लौटा। पुलिस के अनुसार वर्ष 2023 में 17 वर्षीय नाबालिग के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने पहले युवती से जान पहचान बढ़ाई और फिर शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

पहले से शादीशुदा निकला आरोपी

पीड़िता द्वारा शादी का दबाव बनाने पर आरोपी मुकर गया। इसके बाद जांच में सामने आया कि वह पहले से शादीशुदा है। सच्चाई उजागर होने पर पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद मामला दर्ज कराया गया।

मामला दर्ज होते ही विदेश भागा

मामले की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया था। जांच में पता चला था कि आरोपी विदेश भाग गया है। ऐसे में पुलिस ने उसकी तलाश के लिए लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी कराया।

यूएई से भारत आते ही पकड़ा गया रेप का आरोपी

हाल ही में उसके यूएई से भारत लौटने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम एयरपोर्ट पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

ये है पूरा मामला

पहली बार 2023 में आरोपी की नाबालिग से मुलाकात हुई। इसके बाद आरोपी ने लड़की से अक्सर फोन पर बात करना शुरू किया। कुछ ही दिनों में यह नजदीकियां दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। इसके बाद आरोपी ने लड़की से शादी का वादा किया। प्यार और शादी के के जाल में फंसाकर आरोपी ने कई बार लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

लेकिन, जब लड़की शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की को पता चला कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है तो उसके होश उड़ गए। लड़की ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन अपनी लड़की को लेकर थाने पहुंचे और फिर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग