18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PHOTOS : राजस्थान में यहां बंद में फंस गए अंग्रेज, तस्वीरों में देखें फिर हुआ क्या?

अखिल भारतीय किसान सभा के आह्मन पर  गुरुवार को सीकर बंद पूरी तरह सफल रहा।

2 min read
Google source verification
Sikar band

सीकर. कर्ज माफी व स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा के आह्मन पर गुरुवार को सीकर बंद पूरी तरह सफल रहा। बंद का असर जिला मुख्यालय के साथ गांव, कस्बे व ढाणियों में भी देखने को मिला। शाम चार बजे मंडी में किसानों ने सभा की। बंद के दौरान विदेशी पर्यटकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Sikar band

किसानों ने मांग पूरी नहीं होने तक महापड़ाव जारी रखने का ऐलान किया है। इधर, किसानों से वार्ता के लिए संभागीय आयुक्त राजेश्वर सिंह, जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठे हुए है।

Sikar band

बंद का आह्वान शहर की मुख्य सडक़ों के साथ गलियों में भी रहा। शाम तक शहर के स्टेशन रोड, तबेला बाजार, सुभाष चौक, घंटाघर, जयपुर रोड, फतेहपुर रोड की एक भी दुकान नहीं खुली।

Sikar band

शहर के गली-मोहल्लों की दुकानें भी दिनभर बंद रही। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Sikar band

लोग अपने वाहन से या फिर पैदल ही गंतव्य स्थल पर पहुंचे। अस्पताल में दिखाने आने वाले मरीजों को भी ऑटो नहीं चलने से परेशानी हुई।

Sikar band

किसानों के समर्थन में शहर के लोगों ने अपनी दुकानें स्वत: बंद रखी। हालांकि बंद समर्थन संगठनों के लोग दिनभर बाजार में घूम रहे थे, लेकिन कहीं भी कोई अप्रिय वारदात नहीं हुई।

Sikar band

किसानों के समर्थन में सिटी बसों के काफिले के साथ शहर में रैली निकाली गई। बसों का काफिला बाइपास से शुरू हुआ। जो स्टेशन रोड, सिटी डिसपेंसरी से बजाज सर्किल होता हुआ मंडी में पहुंचा। रैली के आगे किसान डीजे की धुन पर नाचते हुए चल रहे थे।