
परिवार के लोग शादी समारोह में थे व्यस्त, मौका पाकर रिश्तेदारों के मोबाइल चोरी कर ले गए चोर
सीकर. राजस्थान के सीकर जिला के कांटव इलाका में शादी समारोह में मोबाइल चोरी करने के मामले में थोई पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया हंै। पुलिस ने आरोपियों के पास से छह मोबाइल फोन भी बरामद किए हंै। थोई थानाधिकारी संगीता मीणा ने बताया कि कांवट के वार्ड चार निवासी दिलीप कुमार सेन ने थाना में मामला दर्ज कराया था कि 15 फरवरी को उनके घर पर शादी समारोह था। शादी समारोह के दौरान चोर उनके रिश्तेदारों के सात मोबाइल चोरी कर ले गए। मामले की जांच के लिए थोई थानाधिकारी संगीता मीणा ने कांवट चौकी प्रभारी बलवीर सिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल रामू सैनी और गिरधारी लाल की टीम गठित की। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि चार युवक संदिग्ध परिस्थितियों में कांवट बस स्टैंड पर घूम रहे हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हंै। पुलिस ने दबिश दी और चारो युवकों को पकडकऱ थाने ले आई। पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने दिलीप सेन के घर शादी समारोह से छह मोबाइल चोरी करने की वारदात को कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए मोबाइल भी बरामद किए हंै। पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में कांवट के हरिजन मोहल्ला निवासी सुंदर उर्फ अजित हरिजन, नरेश हरिजन, वार्ड सात निवासी शाहरुख खान, वार्ड छह निवासी प्रमोद कुमार मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश करेगी।
Published on:
27 Feb 2021 11:16 am
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
