3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुलासा: गैंगस्टर संपत नेहरा ने इसके कहने पर सलमान खान को टपकाने की रची थी साजिश

लॉरेंस विश्नोई के शार्प शूटर संपत नेहरा से पूछताछ करने सीकर पुलिस भी जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vinod Singh Chouhan

•

Updated: 12 Jun 2018, 9:13 AM IST

gangster sampat nehra planned killing salman khan but fail sikar

खुलासा: गैंगस्टर संपत नेहरा ने इसके कहने पर सलमान खान को टपकाने की रची थी साजिश,

सीकर.

लॉरेंस विश्नोई के शार्प शूटर संपत नेहरा से पूछताछ करने सीकर पुलिस भी जाएगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. तेजपाल सिंह के अनुसार पता लगाया जाएगा कि गैंगस्टर संपत अभी पुलिस की गिरफ्त में गुडग़ांव है या कहीं और। इसके बाद पूछताछ के लिए सीकर से टीम को भिजवाया जाएगा। गौर तलब है कि शूटर संपत नेहरा लॉरेंस विश्नोई के कहने पर वॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान को टपकाने की फिराक में था। जिसके लिए सलमान की रैकी करने वह मुंबई भी गया था। इससे पहले ही वह एसटीएस के हत्थे चढ़ गया। सीकर पुलिस नेहरा से पूछताछ कर यहां की किसी घटना में उसका रोल अदा करने के बारे में जानकारी जुटाएगी।


आठ सैकंड में दागी आठ गोलियां
पुलिस संपत से पूर्व सरपंच सरदार राव की हत्या के बारे में भी पूछताछ करेगी। क्योंकि पिछले साल पलसाना में एक दुकान पर बैठे पूर्व सरपंच सरदार राव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए फुटेज के अंदर तीन शूटरों ने महज आठ सैकंड में आठ फायर कर पूर्व सरपंच को दिन-दहाड़े मौत की नींद सुला दिया था। इसके लिए शूटरों की व्यवस्था सुभाष बराल के कहने पर लॉरेंस विश्नोई द्वारा की जाने की बात सामने आई थी।


पांच दिन के पुलिस रिमांड पर
हरियाणा की एसटीएफ द्वारा हाल में हैदराबाद से गिरफ्तार किए लारेंस विश्नोई गैंग के गैंगस्टर संपत नेहरा को सोमवार को पंचकूला स्थित कोर्ट ने सात दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है। हरियाणा एसटीएफ संपत नेहरा से अंबाला जेल से फरार हुए कैदी दीपू उर्फ टीनू के मामले में पूछताछ करेगी। इसके बाद अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश पर जानकारी जुटाई जाएगी। सम्पत नेहरा की गिरफ्तारी से हरियाणा के अलावा पंजाब और राजस्थान की पुलिस ने राहत की सांस ली है। क्योंकि शूटर संपत पर हरियाणा सरकार ने एक लाख का इनाम घोषित कर रखा था।
और पंजाब तथा राजस्थान की सरकर की ओर से भी पचास-पचास हजार का इनाम घोषित था।