
हनीट्रेप: दोस्ती कर पिता की बीमारी के नाम पर सालभर से रुपये ऐंठ रही थी युवती
सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में फंसे हरियाणा के कोयला व्यापारी के मामले में नया खुलासा हुआ है। सामने आया है कि हनीट्रेप में फंसे कोयला व्यापारी से युवती पिछले एक साल से रुपए ऐंठ रही थी। दोनों का परिचय भी एक साल पहले ही हुआ था। तब से व्यापारी और युवती दोनों दोस्त बन गए थे। युवती कभी पिता की बीमारी का बहाना बनाकर तो कभी मजबूरी के नाम पर व्यापारी से रुपए ले रही थी। कोयला व्यापारी ने उसके खाते में कई बार रुपए जमा करवाए थे। जोधपुर में दो कोयला गाड़ी भेजने के बाद व्यापारी ने युवती से कई बार रुपए देने की बात कही। युवती और व्यापारी के बीच में रुपयों को लेकर कहासुनी भी हुई। तब युवती ने उसे फंसाने के लिए योजना बना ली। व्यापारी को हनीट्रेप में फंसाने के लिए नवलगढ़ के व्यापारी भीमराज की भी अहम भूमिका रही है। उद्योगनगर थानाधिकारी पवनकुमार चौबे ने बताया कि मनीष सैनी पुत्र अशोक निवासी नवलगढ़ झुंझुनूं व विक्रम जाट पुत्र शीशराम निवासी गुढागौडजी झुंझुनूं को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। दोनों बदमाशों को बापर्दा रखा गया है। दोनों की शिनाख्त परेड करवाई जाएगी। दोनों से हनीट्रेप में युवती और व्यापारी सहित अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस युवती की तलाश में दबिश दे रही है।
ये है मामला
तीन दिसम्बर को हरियाणा पुलिस की एसटीएफ टीम से सूचना मिली कि सीकर में एक व्यापारी को बंधक बना कर रखा गया है। उसके परिवार के लोगों को फोन कर 15 लाख रुपए की डिमांड की जा रही है। सूचना पर हरियाणा पुलिस भी सीकर पहुंची। उद्योगनगर थाना पुलिस लोकेशन के आधार पर एसटीएफ टीम के साथ तिरूपति नगर में एक फ्लैट में पहुंची। चारों ओर से फ्लैट को घेर लिया गया। फ्लैट में व्यापारी को बंधक बना कर रखा गया था। वहां पर पुलिस ने घेरकर दो जनों को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार
कोयला व्यापारी दिनेश अग्रवाल पुत्र रामचंद्र हरियाणा के पंचकूला का रहने वाला है। व्यापारी ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले रोंग नंबर के बहाने युवती ने उससे बात की। फिर व्हाट्स एप पर चैट के साथ दोस्ती हुई। इसके बाद युवती ने अपने पिता का भी ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय बताते हुए व्यापारी से कोयला मंगवाना शुरू कर दिया। लेकिन दो ट्रक जोधपुर भिजवाने के बाद भी व्यापारी को उसके रुपये नहीं लौटाये। व्यापारी ने युवती से कई बार कोयले के रुपए मांगे। तो युवती ने व्यापारी को एक नवम्बर को फोन कर रुपए ले जाने के लिए सालासर के एक होटल में बुलाया। जहां एक युवक की मदद से उसने अपने साथ व्यापारी के अश्लील वीडियो बना लिए। व्यापारी को इस बात का पता ही नहीं लगा। वह बिना रुपए लिए वहां से चला गया। इसके बाद युवती ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी और ब्लैकमेल कर डेढ़ करोड़ रुपए मांगे। व्यापारी ने इतने रुपए देने से मना कर दिया। तब युवती ने व्यापारी को सीकर बुलाया और अपने साथियों की मदद से उसे फ्लैट में बंधक बना लिया। जिसके बाद उसने 15 लाख रुपए देना तय किया।
परिजनों को फोन कर मांगे रुपए
युवती ने व्यापारी के परिजनों को फोन कर छोडऩे की एवज में 15 लाख रुपए मांगे और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। परिजन घबरा गए और उन्होंने हरियाणा एसटीएफ पुलिस को पूरी जानकारी दी। इसके बाद एसटीएफ ने सीकर पुलिस से बात की। तब पुलिस ने लोकेशन के आधार पर व्यापारी को मुक्त करवाया।
Published on:
07 Dec 2020 10:07 am
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
