7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटों के बराबर लगाया बेटियों ने निशाना

सीकर. निशानेबाजी में बेटियों को आगे लाने से रोकने वाले समाज व लोगों को जवाब देने वाली तस्वीर सामने आ रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vinod Singh Chouhan

•

Updated: 5 Aug 2018, 7:47 PM IST

sikar news

बेटों के बराबर लगाया बेटियों ने निशाना

सीकर. निशानेबाजी में बेटियों को आगे लाने से रोकने वाले समाज व लोगों को जवाब देने वाली तस्वीर सामने आ रही हैं। कहते है निशानेबाजी, घुड़सवारी व तलवारबाजी में बेटे ही नाम कमाते हैं। लेकिन शेखावाटी की बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में बेटो से कम नहीं हैं। जिला राइफल एसोसियन की ओर से पिपराली रोड स्थित शेखावाटी शूटिंग रेंज सीकर में आयोजित दुसरी जिला ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में कुल 35 निशानेबाजों ने निशाना साधा है। इनमें से ग्यारह निशानेबाजों ने स्वर्ण पदक जीता है। राइफल एसोसियन के सचिव गिरधर प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले ग्यारह निशानेबाजों में पांच लड़किया व सात लड़के शामिल है।

20 पुरुष और 15 महिला खिलाडिय़ों के बीच हुई प्रतियोगिता
निशानेबाजी के इस संग्राम के लिए कुल 35 खिलाडिय़ों ने पंजीकरण कराया था। जिनमें 15 महिला खिलाड़ी और 20 पुरुष खिलाड़ी शामिल रहे। प्रतियोगिता कोर्डिनेटर और अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज दिपेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल छह केटेगरी में एयर राइफल व पिस्टल की 10 मीटर स्पर्धाएं रखी गई थी। जिसमें हर वर्ग में रौचक मुकाबले देखने को मिले।


यह रहा प्रतियोगिता का स्क ोर
जिला ओपन शूटिंग प्रतियोगिता की यूथ वूमैन पिस्टल 10 मीटर में प्रेरणा ने स्वर्ण पदक, अंजु वर्मा ने सिल्वर व सरिता बावरियां ने ब्रोंज मेडल जीता हैं। हेंडिकेप्ट मैन 10 मीटर पिस्टल में महेश नेहरा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। एयर राइफल 10 मीटर पुरूष वर्ग में धर्मेंद्र ने स्वर्ण, राजेंद्र कुमार ने सिल्वर पदक वहीं एयर राइफल महिला वर्ग में मोनिका जाखड़ ने स्वर्ण पदक हासिल किया। एयर राइफल जुनियर पुरूष वर्ग में गौरव चौधरी ने स्वर्ण पदक वहीं महिला वर्ग में तनुश्री ने स्वर्ण पदक जीता है। इसी प्रकार एयर राइफल यूथ पुरुष वर्ग में गौरव चौधरी ने स्वर्ण तथा एयर राइफल यूथ महिला वर्ग में तनुश्री ने स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में विजयी रहे खिलाडिय़ों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया।