
लहसुन के दाम गिरे औंधे मुंह, बाजार में आने लगी नई उपज
यह आमजन खासकर गृहणियों के लिए राहत भरी खबर है। रसोई के लिए रोजमर्रा की जरूरत लहसुन की नई उपज मंडी व बाजार में आने लगी है। नई उपज आने के साथ लहसुन के भाव औंधे मुंह गिर गए। हाल यह है कि एक माह पहले तक थोक में साढ़े तीन सौ रुपए प्रतिकिलो से ज्यादा रहे प्याज भाव अब महज 40 से 60 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। इससे सब्जियों के ठेलों व दुकानों पर लहसुन नजर आने लगा है। व्यापारियों की माने तो अभी भी लहसुन की नई फसल की स्थानीय स्तर पर खुदाई होने लगी है। जिससे आने वाले दिनों में भावों में और गिरावट आएगी। हालांकि अभी किसान रबी की अन्य फसलों की कटाई में लगे हुए हैं। जिससे लहसुन की आवक कम मात्रा में हो रही है।
कच्चा है नया लहसुन
थोक व्यापारी प्रेमसुख काजला के अनुसार पिछले साल लहसुन की फसल कम हई थी जिसके कारण लहसुन के भाव बढ़े थे। बाजार में अभी जो नया लहसुन आ रहा है, उससे भावों में कमी आई है। नए लहसुन में नमी की मात्रा अधिक होने के बावजूद पिछले साल की तुलना में किसानों को अच्छे भाव मिल रहे हैं। अप्रैल से मंडी में लहसुन की आवक जोर पकड़ेगी। गर्मी होने से इसकी गुणवत्ता में भी सुधार होगा। वही क्वालिटी में भी सुधार होगा।
आयुर्वेद में उपयोगी है लहसुन
आयुर्वेद चिकित्सकों के अनुसार लहसुन में एलिसिन नामक रसायन होता है जो आमतौर पर हृदय और रक्त प्रणाली से संबंधित स्थितियों के लिए उपयोग में लिया जाता है। रोजाना कच्चे लहसुन को चबाकर खाने से उपयोग कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने में मददगार माना जाता है। वहीं नियमित रुप से कच्चा लहसुन खाने से कब्ज, मोटापा कम होता है। वहीं शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है।
ये बोले किसान
बाजार में लहसुन की नई फसल आने से भावों में कमी आई है। अगले महीने से इसकी आवक तेज होगी। इससे इसकी क्वालिटी में भी सुधार होगा।
शिशुपालसिंह, किसान
Published on:
28 Mar 2024 11:51 am
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
