राजस्थान पत्रिका डॉट कॉम से बातचीत में राम जन्म भूमि प्रन्यास के अध्यक्ष नृत्य गोपालदास महाराज ने कहा कि केन्द्र में मोदी और यूपी में योगी से हम यही आशा करते हैं कि राम मंदिर का निर्माण शीघ्र शुरू हो, जिसके चलते भाजपा का भविष्य उज्ज्वल हो। मंदिर अब नहीं बनेगा तो फिर कब बनेगा। इसलिए जनता की भावना को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निर्माण शुरू करवा देना चाहिए।