4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शेखावाटी सहित कई इलाकों में आज बरसात का अलर्ट

राजस्थान के शेखावाटी सहित कई इलाकों में आज बरसात की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने भविष्यवाणी की है।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Sachin Mathur

Aug 20, 2021

शेखावाटी सहित कई इलाकों में आज बरसात का अलर्ट

शेखावाटी सहित कई इलाकों में आज बरसात का अलर्ट

सीकर. राजस्थान के शेखावाटी सहित कई इलाकों में आज बरसात की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने भविष्यवाणी की है। केंद्र के अनुसार शुक्रवार व शनिवार को पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के जिलों में भी दो दिन कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। इसी तरह जोधपुर संभाग में केवल छुटपुट स्थानों पर शनिवार व रविवार को हल्की बरसात देखने को मिल सकती है।

आज यहंा बरसात की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भरतपुर जिले में एक दो स्थानों पर भारी बरसात हो सकती है। जबकि अलवर, भरतपुर, दौसा, धोलपुर, करौली, सीकर, जयपुर, झुंझुनूं, जयपुर, बारां, कोटा, बूंदी, चित्तोडगढ़़, झालावाड़, उदयपुर, डूंगरपुर में एक दो स्थानों पर मेघगर्जन व बिजली चमकने के साथ बरसात की संभावना है।

पश्चिमी राजस्थान में औसत से ज्यादा बरसात
मौसम विज्ञान केंद्र ने इस सप्ताह पूर्वी के मुकाबले पश्चिमी राजस्थान में अच्छी बरसात के संकेत दिए हैं। केंद्र के अनुसार सप्ताह के दौरान पूर्वी राजस्थान में सामान्य और पश्चिमी राजस्थान में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। हालांकि दूसरे सप्ताह में यानी 27 अगस्त से 2 सितंबर के बीच बरसात फिर सामान्य से कम बरसात होने के आसार हैं।

स्काईमेट ने ये बताई संभावना
इधर, स्काईमेट वेदर रिपोर्ट ने भी दक्षिण पूर्व व पूर्वी राजस्थान में बरसात की संभावना जाहिर की है। रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पूर्व और पूर्वी राजस्थान के अलावा, झारखंड, तेलंगाना के शेष हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गंगीय पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड के हिस्से, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा के कुछ हिस्सों, तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों,मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसी तरह झारखंड, तेलंगाना के शेष हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र, दक्षिण-पूर्व और पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम व जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और सौराष्ट्र और कच्छ में हल्की बारिश की संभावना है।