
Video: यूपीएससी में चयनित प्रियंका का सम्मान
श्रीमाधोपुर. अखिल भारतीय सिविल सेवा सर्विस में चयन होने के बाद पहली बार गांव आई कल्याणपुरा निवासी प्रियंका भार्गव के स्वागत में ग्राम वासियों ने पलक पावड़े बिछा दिए। सतवीर सामोता व डॉ महेश सोनी ने बताया कि प्रियंका भार्गव के श्रीमाधोपुर पहुंचने पर पंचायत समिति से तिरंगा रैली के साथ जुलूस कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए कल्याणपुरा पहुंचा। रास्ते में जगह-जगह तोरण द्वार बनाकर व माला व साफा पहनाकर व पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया।
शनि मंदिर में प्रियंका भार्गव ने अपने परिजनों के साथ शनि देव भगवान की पूजा की। वहीं भार्गव समाज ने प्रियंका का माला, साफा, चुनरी ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। जुलूस के कल्याणपुरा पहुंचने पर गांव के सरकारी स्कूल में सरपंच फूली देवी की अध्यक्षता व कांग्रेस नेता बालेन्दु सिंह शेखावत के मुख्य अतिथि में लोगों ने प्रियंका स्वागत किया। वहीं रामदेव सिंह रोलानिया, एडिशनल एसपी रतनलाल भार्गव, डॉ. माधव सिंह, आरएएस अधिकारी डॉ राम अवतार भार्गव ने प्रियंका की दादी ग्यारसी देवी, ताऊ सुभाष, ताई कृष्णा व माता सुमन व पिता दिलीप कुमार आदि का सम्मान किया। इस अवसर पर ईश्वर सिंह, गोपाल सैन, सुखबीर सिंह, कैप्टन प्रभाती लाल सामोता, शीशराम तेतरवाल, प्रमोद स्वामी, सतीश कुमावत आदि थे। मंच संचालन ताराचंद मीणा ने किया। गौरतलब है कि प्रियंका भार्गव ने यूपीएससी परीक्षा 2022 में 212वीं रैंक प्राप्त की है।
Updated on:
05 Jun 2023 01:46 pm
Published on:
05 Jun 2023 01:45 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
