
सीकर. उसके हाथों से शादी की मेहंदी का रंग फीका भी नहीं पड़ा था। घर-परिवार में अभी भी खुशी का सा माहौल था। वह तो अभी आना-जानी सी हुई थी। एक हादसे ने उसे कभी नहीं भूल सकने वाला गम दे दिया। पिंकी से उसकी शादी के महज 19 दिन बाद भी पति का साथ छूट गया। हादसे में पति की मौत हो गई और पिंकी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दर्दनाक हादसा झुंझुनूं जिले में हुआ। हादसे का शिकार यह नवदम्पती सीकर जिले के फतेहपुर का रहने वाला था।
READ ALSO : सीआरपीएफ के जवान ने एके-47 से गोलियां चलाकर ली चार साथियों की ली जान, एक जवान झुंझुनूं का
बाइक असंतुलित होकर फिसली
-सीकर जिले के फतेहपुर के भंवर लाल कुमावत के बेटे रणजीत की नवलगढ़ निवासी पिंकी से 20 नवम्बर को शादी हुई थी।
-रणजीत अपने ससुराल आया हुआ था। यहां रणजीत व पिंकी बाइक पर सवार होकर झुंझुनूं पिंकी के ससुराल आ रहे थे।
-झुंझुनूं से चार किमी पहले शनिवार दोपहर करीब 11 बजे सदर थाना इलाके में सीमेंट गोदाम के पास हादसा हो गया।
-बाइक अचानक असंतुलित होने से पिंकी व रणजीत नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
-सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को घायलावस्था में अस्पताल में पहुंचाया।
-यहां उपचार के दौरान कुछ देर बाद रणजीत की मौत हो गई। पिंकी के सिर में चोट लगी है।
घर में मच गया कोहराम
रणजीत विदेश से आने के बाद फतेहपुर में ही कार चालक बन गया था। शनिवार शाम को जैसे ही भंवर लाल के बेटे रणजीत का उसके घर शव पहुंचा तो कोहराम मच गया। देर शाम को शव का अंतिम संस्कार कर किया गया। इस दौरान कोई भी अपने आंसू नहीं रोक पाया।
मिलनसार था रणजीत
रणजीत गैंस एजेंसी की कार चलाता था। रिश्तेदारों व दोस्तों की मानें तो रणजीत काफी मिलनसार था। वह कभी किसी से झगड़ा या मनमुटाव नहीं रखता था। रणजीत की शादी के तीन बाद ही 23 नवम्बर को उसकी बहन संजू की शादी हुई थी।
तस्वीर- केवल प्रतिकात्मक
Published on:
10 Dec 2017 09:59 am
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
